Sunday, 28 January 2018

संसद-भवन : 20 विधायकों की बर्खास्‍तगी पर आप के सांसदों का प्रदर्शन


READ MORE

दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की बर्खास्‍तगी मामले में आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित राज्‍यसभा सांसदों ने प्रदर्शन किया. संसद भवन के सामने बैठकर राज्‍यसभा सांसदों ने विधायकों के निलंबन का विरोध किया. साथ ही राष्‍ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्‍कार करने का एलान किया.संसद भवन के बाहर तख्तियां लेकर  प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्‍ली में अाप के विधायकों का निलंबन नाजायज है. ये तानाशाही है. इसे नहीं चलने देंगे. सिंह ने कांग्रेस को लेकर कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस के ऊपर जब मुश्किल आई थी तो आम आदमी पार्टी ने उनका साथ दिया था. यह कांग्रेस के विवेक के ऊपर है कि वह क्या करे. लेकिन आप विधायकों के साथ ज्यादती हो रही है.

No comments:

Post a Comment