READ MORE
संसद में सोमवार से बजट सत्र शुरू हो रहा है. लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भाषण से बजट सत्र की शुरुआत होगी. इसके बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली इकोनॉमिक सर्वे-2017-2018 पेश करेंगे. 1 फरवरी को इस साल का आम बजट पेश किया जाएगा.बजट सत्र के लिए पीएम मोदी संसद पहुंच चुके हैं. पीएम ने सभी राजनीतिक दलों से इस बजट सत्र में तीन तलाक बिल को पास करवाने की अपील की. उन्होंने कहा कि सभी दलों से अपील है कि तीन तलाक बिल पास करवाएं और मुस्लिम महिलाओं को नए साल का तोहफा दें.
No comments:
Post a Comment