READ MORE
सरकार ने भारतीय वायु सेना के लिए 240 सटीक लक्ष्यभेदी बमों और नौसेना के लिए 131 बराक मिसाइलों की खरीद को मंजूरी दी है. इस खरीद में कुल 1,714 करोड़ की लागत आएगी.रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने दो खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी है. सटीक निर्देशित गोला-बारूद की श्रेणी में आने वाले यह बम रूस के मेसर्स जेएससी रोसोनबोरोन एक्सपोर्ट्स से 1,254 करोड़ की लागत से खरीदे जा रहे हैं.
वायुसेना की आक्रामक क्षमता में होगा इजाफा
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘इन बमों की खरीद से भारतीय वायुसेना के आयुध में सटीक निर्देशित गोलाबारूद की कमी दूर होने के साथ ही वायुसेना की आक्रामक क्षमता में इजाफा होगा.’’ इसमें कहा गया कि इस्राइल के राफेल एडवांस डिफेंस सिस्टम लिमिटेड से 460 करोड़ की लागत 131 बराक मिसाइलें हासिल की जा रही हैं. मंत्रालय ने कहा, ‘‘इन मिसाइलों को सतह से हवा में मार करने के लिये तैयार किया गया है. इन्हें जहाज रोधी मिसाइलों के खिलाफ जहाज पर तैनात मिसाइल रोधी रक्षा प्रणाली के तौर पर तैयार किया गया है.’’
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/national-medical-commission-bill-strike-indian-medical-association-ima-doctor-1216726.html
No comments:
Post a Comment