Tuesday, 2 January 2018

चुनावी बांड से पॉलिटिकल फंडिंग में भ्रष्टाचार रुकेगा: शाह


READ MORE

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि चुनावी बांड की योजना को अधिसूचित करने का सरकार का कदम व्यवस्था को साफ करने, काले धन पर अंकुश लगाने और देश में पॉलिटिकल फंडिंग में पारदर्शिता लाने का मार्ग प्रशस्त करेगा.संसद में नए चुनावी बांड्स के बारे में सरकार द्वारा जानकारी देने के बाद शाह ने एक बयान में कहा कि इससे पॉलिटिकल फंडिंग के नाम पर किए जाने वाले भ्रष्टाचार को रोकने में मदद मिलेगी.


सरकार ने पिछले साल के बजट सत्र में घोषणा की थी कि वह इस योजना को शुरू करेगी.


बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि यह साबित करता है कि एनडीए सरकार “न केवल कहती है, बल्कि करने में विश्वास करती है.”गौरतलब है कि वित्‍त मंत्री अरूण जेटली ने मंगलवार को राजनीतिक दलों को चंदे के लिए चुनावी बांड की रूपरेखा की घोषणा की. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को कहा कि चुनावी बांड से राजनीतिक चंदे की वर्तमान प्रणाली में पारदर्शिता आएगी. लोकसभा में इसका उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि ये ब्रांड केवल पंजीकृत राजनीतिक दल को ही दिए जा सकते हैं.


इस योजना के तहत, राजनीतिक दलों के लिए नकद दान के विकल्प के रूप में ये बांड भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं से 1 हजार रुपए, 10 हजार रुपए, एक लाख रुपए, 10 लाख रुपए और एक करोड़ रुपए के बांड खरीदे जा सकते हैं.


Article source: https://hi.gadgets360.com/mobiles/moto-c-plus-now-available-for-as-low-as-rs-499-with-flipkart-exchange-offer-news-1718879

No comments:

Post a Comment