Sunday, 28 January 2018

करणी सेना का रेवाड़ी अध्‍यक्ष हरविंदर सिंह चौहान गिरफ्तार


READ MORE

फिल्‍म पद्मावत का विरोध करने वाले करणी सेना के एक और नेता को गिरफ्तार किया गया है. गुरुग्राम पुलिस ने रेवाड़ी करणी सेना अध्यक्ष हरविंदर सिंह चौहान को किया गिरफ्तार किया है. हरविंदर उर्फ टिंकू पर पद्मावत का विरोध करने का आरोप है. साथ ही 25 जनवरी को हरविंदर ने पलवल रोड पर टायर जलाकर जाम लगा दिया था. जिसे खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्‍कत करनी पड़ी थी.हरविंद रेवाड़ी करणी सेना का अध्‍यक्ष है. उसे पुलिस ने कुर्थला-नूह से पकड़ा है. बता दें कि पद्मावत का विरोध करने को लेकर सोहना पुलिस ने छ: अन्‍य लोगों को भी गिरफ्तार किया है. इस बारे में पुलिस का कहना है कि अलग-अलग थानों में ऐसे 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/bq03FRb9tKU/story01.htm

No comments:

Post a Comment