Sunday, 28 January 2018

'पकौड़ा' बयान पर ट्विटर पर शुरू हुई जंग, बीजेपी ने कहा कांग्रेस ने उड़ाया गरीबों का मज़ाक


READ MORE

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने पीएम मोदी पर निशाना साधा . चिदंबरम ने कहा कि अगर पकौड़े बेचना जॉब है, तो भीख मांगने को भी रोजगार के विकल्प के रूप में देखा जाना चाहिए.  चिंदबरम के बयान के बाद बीजेपी की सोशल मीडिया विंग प्रधानमंत्री का बचाव करने में जुट गई है.  पकौड़े बेचने वाले की भिखारी से तुलना करने पर कांग्रेस को घेरने की कोशिश कर रही है.बीजेपी के आईटी विंग प्रमुख अमित मालवीय चिंदबरम के बयान के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक कैंपेन चलाया है. अमित मालवीय ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा- कांग्रेस ने अब पकोड़े बेचने और सम्मान से जीवन यापन करने वालों को भिखारी बता दिया, जनता इसका जवाब 2019 में देगी.




बीजेपी के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडिल से ट्वीट करते हुए लिखती है- ईमानदारी से आजीविका कमाने वाले लोगों की तुलना भिखारियों से कर के कांग्रेस ने एक बार फिर इस देश के प्रत्येक गरीब-मजदूर-किसान और कर्मयोगी का अपमान किया है.





अमित मालवीय ने राहुल गांधी के ऑफिशियल ट्वीट को टैग करते हुए लिखा पकौड़ा बेचना अपराध नहीं है लेकिन लोगों की मेहनत की कमाई चोरी करना और टैक्स की चोरी करना अपराध की श्रेणी में रखा जाता है. जिसकी वजह कांग्रेस के हाथों से सत्ता गई.




बता दें हाल ही में ऑल इंडिया मज्लिस ए इतेहदुल मुसलिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी बीजेपी की राजनीति को पकौड़ा पॉलिटिक्‍स कहा था. औवेसी ने कहा था कि जिन लोगों के पास नौकरियां नहीं हैं, वे बसें जला रहे हैं. जबकि दावोस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि रेड कार्पेट है. हां रेड कार्पेट तो है, लेकिन यह बसें जलाने वाले एेसे गुंडों के लिए है.दरअसल यही बीजेपी की पकौड़ा पॉलिटिक्स है.


 


 


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/L33kisa-Vj8/story01.htm

No comments:

Post a Comment