READ MORE
विजय चौक पर हर 29 जनवरी को आयोजित होने वाले बीटिंग द रिट्रीट के कारण दोपहर तीन बजे के बाद संभलकर निकलने की जरूरत है. आयोजन के चलते कई रूटों को बदला गया है. वहीं कई मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेंगे. 29 जनवरी को शाम साढ़े तीन बजे से लेकर रात साढ़े 9 बजे तक कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा. इसके साथ ही राजपथ पर समारोह का आयोजन होने के कारण विजय चौक आम जनता के लिए बंद रहेगा.दिल्ली पुलिस की संयुक्त आयुक्त (ट्रैफिक) गरिमा भटनागर के अनुसार बीटिंग रिट्रीट के चलते विजय चौक पर अाम लोगों का प्रवेश नहीं हो सकेगा. रफी मार्ग पर सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर से कृषि भवन गोलचक्कर तक, रायसीना मार्ग पर कृषि भवन गोलचक्कर से विजय चौक तक, कृष्ण मेनन मार्ग और सुनहरी मस्जिद से विजय चौक तक वाहनों के आवागमन पर पाबंदी रहेगी.
संयुक्त पुलिस आयुक्त के अनुसार बीटिंग द रिट्रीट के दौरान शाम साढ़े तीन बजे से रात साढ़े 9 बजे तक बसों के रूट भी बदले जाएंगे. कनॉट प्लेस जाने वाली बसें मंदिर मार्ग, काली बाड़ी मार्ग, जीपीओ और अशोक रोड होते हुए जाएंगी. मंडी हाउस और फिरोजशाह रोड से कनाॅट प्लेस जाने वाली बसें सिर्फ शिवाजी स्टेडियम तक जाएंगी.
इन मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश अौर निकास द्वार रहेंगे बंदकेंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास द्वार दोपहर 2 बजे से लेकर शाम साढ़े 6 बजे तक बंद रहेंगे. इस दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर कोई संदिग्ध सामान या वस्तु दिखाई पड़े तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/L33kisa-Vj8/story01.htm
No comments:
Post a Comment