Sunday, 28 January 2018

आज से शुरू हो रहा संसद का बजट सत्र, जेटली पेश करेंगे इकोनॉमिक सर्वे


READ MORE

संसद में सोमवार से बजट सत्र शुरू हो रहा है. लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भाषण से बजट सत्र की शुरुआत होगी. इसके बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली इकोनॉमिक सर्वे-2017-2018 पेश करेंगे. 1 फरवरी को इस साल का आम बजट पेश किया जाएगा.इकोनॉमिक सर्वे में सरकार पिछले बजट के तहत बांटे गए फंड का हिसाब पेश करती है. इकोनॉमिक सर्वे के जरिए यह बताया जाता है कि पिछले साल किस सेक्टर को कितना बजट दिया गया और उस बजट से कितना काम हुआ. सरकार की नीतियां कितनी सफल रहीं. कुल मिलाकर इकोनॉमिक सर्वे के जरिए सरकार पिछले साल की अर्थव्यवस्था की हालत जनता के सामने रखती है.


मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन के मुताबिक, इस बार इकोनॉमिक सर्वे आम बजट के दो दिन पहले पेश किया जा रहा है. उन्होंने इस बार का इकोनॉमिक सर्वे कृषि क्षेत्र पर फोकस रहने की संभावना जताई है.




बजट सत्र से पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई. कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल इस बैठक में शामिल हुए. पीएम मोदी ने सभी नेताओं से बजट सत्र को सफल बनाने की अपील की है. वहीं, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी सभी पार्टियों से बजट सत्र को शांतिपूर्वक चलाने में सहयोग की अपील की है.





सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी के अलावा, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा नेता मुलायम सिंह यादव, सीपीआई नेता डी राजा, डीएमके नेता कनिमोझी, टीएमसी नेता डेरेक ओ’ब्रायन और सुदीप बंदोपाध्याय और एनसीपी नेता तारिक अनवर समेत कई नेता शामिल हुए.


ये भी पढ़ें:  2019 लोकसभा चुनाव जीतने की मंशा की भेंट चढ़ी ‘पद्मावत’: इतिहासकार


‘पकौड़ा’ बयान पर ट्विटर पर शुरू हुई जंग, बीजेपी ने कहा कांग्रेस ने उड़ाया गरीबों का मज़ाक


‘तीन तलाक बिल पास कराने के लिए पूरा जोर लगाएगी सरकार, विपक्ष से बात जारी’

No comments:

Post a Comment