Monday, 1 January 2018

इस हीरोइन के साथ डेब्यू करेगा सनी देओल का 'गदर' वाला बेटा


READ MORE

गदर फिल्म में सनी देओल के बेटे चरनजीत के रोल में नजर उत्कर्ष शर्मा जल्द बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले हैं. उन्हें लॉन्च करने की जिम्मेदारी उनके पापा अनिल शर्मा ने ही उठाई. वह उन्हें अपनी अगली फिल्म ‘जीनियस’ से लॉन्च करेंगे. इसके साथ ही वह एक नई एक्ट्रेस को भी मौका दे रहे हैं. इस फिल्म में उत्कर्ष के साथ-साथ इशिता भी बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली हैं.उत्कर्ष साल 2001 की फिल्म ‘गदर : एक प्रेम कथा’ में चाइल्ड एक्टर के तौर पर नजर आए थे. अब उनकी डेब्यू फिल्म की हीरोइन के बारे में बताते हुए अनिल ने एक ट्वीट कर तस्वीर शेयर की उन्होंने लिखा, ‘जीनियस’ में उत्कर्ष के अपोजिट इशिता को पेश कर रहा हूं. उम्मीद है यह साल आपके जीवन में खुशियां और स्नेह लाए.”


बता दें कि इस फिल्म में उत्कर्ष और इशिता के अलावा आयशा जुल्का, मिथुन चक्रवर्ती और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. बताया जा रहा है कि ‘जीनियस’ एक युवक की कहानी है, जिसके एक्सपेरिमेंट साइंस के प्रति हमारे नजरिए को ही बदल देते हैं. यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी.




इंडियन लुक में नजर आईं सारा अली खान-


यह भी पढ़ें:


इस खास मकसद के लिए सुपरस्टार रजनीकांत ने लॉन्च की वेबसाइट

No comments:

Post a Comment