READ MORE
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी जब भी छुट्टियों पर जाते हैं उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हाल है. ये दोनों स्टार्स न्यू ईयर वेकेशन के लिए श्रीलंका गए हुए थे. वहां से सोशल मीडिया पर आ रही इनकी तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं.टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में वह व्हाइट शॉर्ट्स पहने नजर आ रहे हैं. इस शर्टलेस तस्वीर में उनकी टोन्ड बॉडी देखकर कोई भी अपना दिल दे बैठे. वहीं दिशा ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह एक ब्रिज पर भागती हुई नजर आ रही हैं. दोनों ही स्टार्स ने साथ में कोई तस्वीर शेयर नहीं की.
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब टाइगर और दिशा की वेकेशन पिक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इससे पहले भी ऐसा हो चुका है. तब भी ये साफ नहीं था कि दोनों साथ में घूमने निकले हैं. लेकिन दोनों ने एक ही बैग्राउंड में तस्वीरें अपलोड कीं. इसके बाद ये कहा जाने लगा कि दोनों बिना बताए साथ-साथ छुट्टियां बिताने निकले हुए थे.
A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on Dec 31, 2017 at 9:54pm PST
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on Jan 1, 2018 at 1:19am PST
पाकिस्तान में हैं इन बॉलीवुड सितारों के डुप्लिकेट-
यह भी पढ़ें:
No comments:
Post a Comment