Tuesday, 2 January 2018

अब FBI खोलेगी डेरा सच्चा सौदा और गुरमीत राम रहीम के राज


READ MORE

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप के मामलों में 20 साल की सजा हो जाने के बाद से ही डेरा सच्चा सौदा के हर सच से पर्दा हटना जारी है. इसी कड़ी में हरियाणा पुलिस ने गुरमीत राम रहीम और डेरे के बारे में अौर अधिक राज उजागर करने के लिए अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI से सहयोग लेने की बात कही है.पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए हरियाणा सरकार से डेरा सच्चा सौदा की जमीन से लेकर डेरे की जांच और सर्च करने के आदेश दिए थे. इस जांच के बाद जो स्टेटस रिपोर्ट हरियाणा पुलिस ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को सौंपी है वो बेहद ही हैरान करने वाली है.


हरियाणा पुलिस ने हाईकोर्ट को बताया है कि डेरा सच्चा सौदा से 85 ऐसी हार्ड डिस्क मिली हैं जिन्हें तोड़कर या जला कर नष्ट करने की कोशिश की गई. लेकिन ये हार्ड डिस्क पूरी तरह से नष्ट नहीं हो सकी है और हरियाणा पुलिस ने इन हार्ड डिस्क को डेरा सच्चा सौदा के सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद किया है.


हरियाणा पुलिस की फॉरेंसिक लैब में इस तरह की हार्ड डिस्क से डाटा रिकवर करने के इंतजाम नहीं है. इसी वजह से हरियाणा पुलिस ने CBI और CFSL से मदद मांगी लेकिन कई हार्ड डिस्क बेहद ही खराब हालत में हैं. इसी वजह से अब हरियाणा पुलिस इन हार्ड डिस्क से डाटा रिकवर करने के लिए कई एजेंसियों की मदद मांगी है. उसने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मौखिक रूप से जानकारी दी है कि हार्ड डिस्क से डाटा रिकवर करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के साथ-साथ वो अमेरिकन खुफिया एजेंसी FBI के संपर्क में भी है और उनकी भी मदद इस मामले में ली जा रही है.पंजाब के रिटायर्ड DGP डॉ. शशि भूषण के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी मामले में भारतीय पुलिस और एजेंसियों ने अमेरिकन खुफिया एजेंसी FBI की मदद ली हो. इससे पहले भी कई मामलों में FBI से मदद ली जा चुकी है. आजकल टेक्नोलॉजी के जमाने में नई से नई तकनीक लगातार सामने आ रही है और FBI के पास ऐसी तकनीक हो सकती है जिसके जरिए वो इन हार्ड डिस्क से डाटा निकालकर हरियाणा पुलिस की मदद कर सके.


पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के कड़े रुख की वजह से हरियाणा पुलिस डेरा सच्चा सौदा की सच्चाई सबके सामने लाने में लगी है. गुरमीत राम रहीम के रसूख की वजह से पहले पुलिस चाह कर भी डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकी थी, लेकिन अब गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद जिस तरह से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अख्तियार कर रखा है उससे उम्मीद जगी है कि जल्द ही डेरा सच्चा सौदा की पूरी सच्चाई सबके सामने होगी. FBI की मदद से हरियाणा पुलिस जल्द ही डेरा सच्चा सौदा के हर सच से पर्दा उठाने में कामयाब होगी.


(मोहित मल्होत्रा)


Article source: http://hindi.news18.com/news/nation/smriti-irani-slams-sonia-gandhi-on-her-comment-on-quit-india-movement-75th-anniversary-1073344.html

No comments:

Post a Comment