READ MORE
तीन तलाक बिल राज्यसभा में लटक सकता है. राज्यसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में कांग्रेस सहित ज्यादातर विपक्षी दलों ने बिल को सेलेक्ट कमेटी भेजने की मांग की. सरकार बुधवार को बिल पेश करेगी. राज्यसभा में मोदी सरकार अल्पमत में है लिहाजा बिना कांग्रेस के समर्थन के बिल पास नहीं हो सकता.मोदी सरकार बुधवार को राज्यसभा में ट्रिपल तलाक़ बिल पेश करेगी. ये बिल लोकसभा से पहले ही पास हो चुका है. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के विरोध के चलते बिल को सेलेक्ट कमेटी भेजने की पूरी संभावना है, हालांकि सरकार अभी भी बिल को पास कराने की कोशिश में लगी है. बीजेडी, एआईएडीएमके और डीएमके भी विरोध में है.
सपा, एनसीपी और बीएसपी समेत लेफ्ट भी बिल को सेलेक्ट कमेटी भेजना चाहते हैं. सरकार को अब भी उम्मीद है कि बिल पास हो जाएगा. संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने उम्मीद जताई कि लोक सभा की तरह ही राज्यसभा भी बिल पास कर देगी.
राज्यसभा का गणित सरकार के खिलाफ हैराज्यसभा मे आंकड़ों का गणित सरकार के खिलाफ है. लिहाजा बिना आम सहमति के ये बिल पास नहीं हो सकता. अगर सरकार बिल पास करने पर अड़ेगी तो विपक्ष अमेंडमेंट ला सकता है. जिस पर बहुमत के अभाव में सरकार की किरकिरी हो जाएगी. हालांकि बीजेपी को लगता है कि वो इसके जरिए विपक्षी दलों को ट्रिपल तलाक़ के मामले पर बेनकाब कर सकेगी, जिसका सियासी फायदा उसे होगा.
राज्यसभा में किस पार्टी के कितने सदस्य
फिलहाल राज्यसभा में बीजेपी और कांग्रेस दोनों के 57 सदस्य है.समाजवादी पार्टी के 18, एआईएडीएमके के 13, टीएमसी के 12, बीजेडी के 8, एनसीपी और बीएसपी के 5 और जेडीयू के 7 सदस्य हैं. विपक्षी दल बिल को सेलेक्ट कमेटी में भेजने की वकालत कर रहे हैं. कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने कहा कि बिल ज़ल्दबाज़ी में लाया गया है इसलिए इसमें सुधार होना चाहिए.
बीजेपी को हर तरफ से होगा फायदा
एनसीपी नेता माज़िद मेमन ने भी बिल को सेलेक्ट कमेटी भेजे जाने की मांग की. सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि अगर सरकार बिल को सेलेक्ट कमेटी नहीं भेजेगी तो वो संशोधन पेश करेंगे. वैसे मोदी सरकार के दोनों हाथों में लड्डू है. अगर बिल पास हुआ तो मुस्लिम महिलाओं को उनका हक़ दिलाने का श्रेय मिलेगा, लटक गया तो ये कहने का मौका कि विरोध करने वाले दल मुस्लिम महिला विरोधी हैं.
Article source: http://hindi.news18.com/news/nation/smriti-irani-slams-sonia-gandhi-on-her-comment-on-quit-india-movement-75th-anniversary-1073344.html
No comments:
Post a Comment