Tuesday, 2 January 2018

VIDEO-सरकार के इस प्लान से महज 15 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली से गाजियाबाद


READ MORE

साल 2018 में दिल्ली और ग़ाज़ियाबाद ज़्यादा क़रीब आने वाले हैं. योजना के मुताबिक ये दूरी अलग अलग सड़कों, हाईवे और मेट्रो के ज़रिये कम की जाएगी.कैसे कम होंगे दिल्ली और गाजियाबाद के फासले


  • सबसे पहले पूरा होने वाला है, वो हिंडन नदी पर बनी एलिवेटिड रोड है. ये सड़क आम लोगों के इस्तेमाल के लिए इसी महीने खोल दी जाएगी.


  • तक़रीबन 10 किलोमीटर लम्बी ये एलिवेटिड रोड 1 हज़ार 147 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुई है.– इस सड़क के खुलने के बाद ग़ाज़ियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन से दिल्ली यूपी बॉर्डर तक लोग 15 मिनट में पहुँच पाएंगे. और रास्ते में किसी रेड लाइट का सामना नहीं करना पड़ेगा.ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे भी कम करेगा दिल्ली और गाजियाबाद की दूरी


  • इसी महीने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे का काम भी पूरा हो जाएगा.
    – 135 किलोमीटर लंबा ये एक्सप्रेसवे 4 हज़ार 556 करोड़ रुपए की लागत से बना है जो सोनीपत और पलवल को जोड़ेगा.
    – एक्सप्रेसवे का तक़रीबन 25 किलोमीटर का हिस्सा ग़ाज़ियाबाद में है.



दिल्ली मेट्रो के ज़रिये भी दिल्ली का दिलशाद गार्डन, यूपी के ग़ाज़ियाबाद से जुड़ने वाला है. मेट्रो का ये रूट जून 2018 तक आम लोगों के लिए खोलने की योजना है.
इस रूट पर 8 मेट्रो स्टेशन होंगे. जिनके ज़रिये साहिबाबाद से मेट्रो में बैठे लोग बिना ट्रैफ़िक का सामना किये दिलशाद गार्डन पहुँच पाएंगे.

No comments:

Post a Comment