Tuesday, 2 January 2018

VIDEO: पाक सेना की एक और कायराना हरकत, मस्जिद को बनाया निशाना


READ MORE
 आतंकियों को पालने वाले पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की एक नई करतूत सामने आई है. बीते दिनों भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाई पाकिस्तान सेना इस कदर हताश हो चुकी है कि वो भारतीय सीमा में बनी मस्जिदों को भी अपना निशाना बना रही है.

पाक सेना के द्वारा पुंछ सेक्टर में एक मस्जिद को अपना निशाना बनाया और खुदा के पाक इबादतगाह पर गोलियां बरसा दीं. एक तरफ तो पाकिस्तान पूरे विश्व में खुद को इस्लाम का सबसे बड़ा खिदमतगार बताता है, वहीं दूसरी ओर दहशतगर्दों को भी पालता है.


इंसान मारते-मारते पाकिस्तानी रेंजर्स अब खुदा के घर भी निशाना बनाने लगे हैं. जानकारी के मुताबिक नियंत्रण रेखा के करीब पुंछ सेक्टर के एक छोटे से गांव नकरकोटा के ठीक सामने पहाड़ की चोटी पर पाकिस्तानी पोस्ट है. उस पोस्ट से इस गांव और मस्जिद साफ-साफ नजर आता है.


पाकिस्तानी सैनिक नकरकोटा गांव के लोगों को जब भी खुले में घूमते देखते हैं, बात करते देखते हैं, बच्चों को खेलते देखते हैं, तो गोलियां चलानी शुरु कर देते हैं. गांव के लोग जब साल 2017 के आखिरी दिन नए साल के स्वागत की तैयारी में लगे थे और मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे थे, तभी पाकिस्तानी सैनिकों ने मस्जिद पर गोलियां दागनी शुरु कर दीं.


जन्नत-ए-कश्मीर में जो लोग पाकिस्तान का नाम जपते हैं, आतंकियों की मौत पर हंगामा करते हैं, पत्थरबाजी करते हैं. उन्हें पुंछ जाकर उस मस्जिद को देखना चाहिए और फिर सोचना चाहिए कि जो लोग खुदा का घर तोड़ते हैं, वो भला और किसी के क्या होंगे.


Article source: https://hindi.news18.com/videos/nation-aar-paar-todays-debate-topic-is-2g-scam-at-news18-india-video-1205915.html

No comments:

Post a Comment