Tuesday, 2 January 2018

रांची में धौनी ने लिया हॉकी मैच का मजा


READ MORE

सेंट्रल रेलवे, ऑल इंडिया रेलवे वीमेंस हॉकी टूर्नामेंट का चैम्पियन बना. आज हटिया के एस्ट्रोटर्फ ग्रांउड पर खेले गये फाइनल मैच में सेंट्रल रेलवे की टीम ने मेजबान दक्षिण पूर्व रेलवे की टीम को चार शून्य से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.बेस्ट प्लेयर का अवार्ड दक्षिण पूर्व रेलवे की निक्की प्रधान को मिला. फाइनल मैच को देखने के लिए क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी भी स्टेडियम पहुंचे थे. धौनी पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों का हौसला आफजाई करते नजर आए.


मैच के बाद विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किया गया. इस मौके पर पूर्व ओलम्पियन सिलवानुस डुंगडुंग , दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे. पांच दिन तक चले इस टूर्नामेंट में रेलवे के सभी जोन की टीमों ने हिस्सा लिया. टूर्नामेंट में 19 ओलम्पियन और कई अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हुए.


Article source: https://hindi.news18.com/videos/nation-aar-paar-todays-debate-topic-is-2g-scam-at-news18-india-video-1205915.html

No comments:

Post a Comment