READ MORE
कर्नाटक राज्य का गठन 01 नवंबर 1956 में हुआ. पहली विधानसभा का गठन 18 जून 1952 में हुआ. ये पंद्रहवीं विधानसभा के लिए चुनाव होंगे. मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 28 मई 2018 को खत्म हो जाएगा.विधानसभा में कुल सीटें – 224 (एक नोमिनेटेड सीट)
कुल वोटर – 4.9 करोड़ (वर्ष 2013 के चुनाव में 4.3 करोड़ वोटर थे)
कर्नाटक में युवा वोटरों की तादाद 15.4 लाख है, जो पिछले चुनावों में 7.2 लाख थी. उनकी संख्या में 113 फीसदी इजाफा हुआ है. वहीं कर्नाटक में 4340 ट्रांसजेंडर्स वोटर भी हैं. हर विधानसभा में औसत 2.2 लाख वोटर हैं. पिछले चुनावों में हर विधानसभा में 1.8 लाख औसत मतदाता थे.सबसे ज्यादा वोटर बेंगलुरु साउथ में हैं. ये पांच लाख हैं. वहीं सबसे कम वोटर चिकमंगलूर विधानसभा सीट पर हैं, जो 1.6 लाख हैं.
कुल आबादी – 61.1 करोड़
साक्षरता – 75.60 फीसदी
कुल जिले – 30 जिले, 270 कस्बे, 29406 गांव
पिछले चुनाव में स्थिति
वर्ष 2013 के विधानसभा चुनावों में 123 सीटें जीती थीं जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 44 और जनता दल (सेकुलर) ने 40.
पिछले चुनाव में वोट शेयर
बीजेपी 19.89 फीसदी
कांग्रेस 36.59 फीसदी
जेडीएस 20.19 फीसदी
बीएसपी 0.91 फीसदी
सीपीआईएम 0.22 फीसदी
सीपीआई 0.08 फीसदी
एनसीपी 0.06 फीसदी
इस बार चुनाव में कौन कौन से दल
कर्नाटक के इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में मुख्य मुकाबला कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस के बीच होगा लेकिन मैदान में कई और पार्टियां भी होंगी. आम आदमी पार्टी भी इन चुनावों में शिरकत करेगी.
मुख्य दल- कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, जनता दल सेकुलर
अन्य दल – आम आदमी पार्टी, बीएसपी, सीपीआई (एम), सीपीआई, एनसीपी, जेडीयू, समाजवादी पार्टी, कर्नाटक जनता पार्टी, बी श्री मुलू कांग्रेस पार्टी
धार्मिक आधार पर कर्नाटक
हिंदू 84 फीसदी
इस्लाम 12.92 फीसदी
ईसाई 1.87 फीसदी
जैन 0.72 फीसदी
बौद्ध 0.16 फीसदी
सिख 0.05 फीसदी
अन्य 0.02 फीसदी
(हाल में कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने राज्य के लिंगायतों को अलग धर्म की मान्यता देने का प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार के पास भेजा है. लिंगायत राज्य में 17 फीसदी वोटर हैं)
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/desh/4g-vodafone-india-mumbai-service-technology-416702.html
No comments:
Post a Comment