Saturday, 3 March 2018

कर्नाटक: BJP ने की बड़ी गलती, बुकलेट में नेपाल और मिजोरम की तस्वीर को बताया बेंगलुरु का


READ MORE

दो दिन पहले बीजेपी ने कर्नाटक सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट जारी किया था. इसके जरिए बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि उसने बेंगलुरु को कुड़े का ढेर बना दिया. लेकिन इस चार्जशीट को जारी करने के बाद कर्नाटक में बीजेपी शर्मसार हो गई है. दरअसल बीजेपी ने जो चार्जशीट का बुकलेट तैयार किया है उसमें बेंगलुरु की तस्वीरें नहीं है. यहां मिजोरम और नेपाल की तस्वीरों को बेंगलुरु का बताया गया है.


इस ‘चार्जशीट’ को जारी किया था केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने. जावड़ेकर इन दिनों कर्नाटक में बीजेपी का चुनाव प्रचार देख रहे हैं.


चार्जशीट में पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की बदहाल तस्वीरें है. लेकिन जिस कचरे के ढेर को बेंगलुरु का बताया गया है वो वास्तव में नेपाल से है. साथ ही तस्वीरों में सड़क पर गड्ढे. भी दिखाए गए हैं जो मिजोरम के हैं.



बीजेपी का लोग मज़ाक उड़ा रहे हैं. लोग बीजेपी को फोटोशॉप पार्टी कह रहे हैं. इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं इस गलती को सुधारने को कहा है.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/O_P5wiXZDvA/story01.htm

No comments:

Post a Comment