READ MORE
पूर्वोत्तर के चुनावी रुझानों में भाजपा को मिली कामयाबी के पीछे कई वजह हो सकती है, जिसमें भाजपा की कुशल रणनीति के साथ-साथ कई अन्य फैक्टर शामिल हैं. अभी तक आए रुझानों में भाजपा, त्रिपुरा में तेजी से बहुमत की ओर बढ़ रही है. भाजपा की इस कामयाबी पर चुनावी विश्लेषणों में पीएम मोदी का ज़िक्र भी हो रहा है. त्रिपुरा के रुझान बता रहे हैं कि इन चुनावों में पीएम मोदी का ‘हीरा’ त्रिपुरा के ‘माणिक’ का रंग फीका करने में कामयाब रहा. आप सोच रहे होंगे कि आखिर पीएम मोदी का ये ‘हीरा’ क्या है.दरअसल त्रिपुरा के चुनावों में पीएम मोदी ने भी प्रचार किया था. इस चुनाव को पीएम मोदी बनाम त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार के रूप में भी देखा जा रहा है.
त्रिपुरा की चुनावी रैली में मोदी ने बताया था ‘हीरा’ का मतलब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिपुरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए इस हीरे का ज़िक्र किया था. अपनी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि त्रिपुरा ने गलत माणिक पहन लिया है. जब तक आप ये गलत माणिक नहीं उतारोगे. तब तक त्रिपुरा का भाग्य नहीं बदलेगा. और जब त्रिपुरा का भाग्य बदलेगा, तभी देश का भाग्य बदलेगा.पीएम मोदी ने कहा कि हम HIRA (हीरा) लेकर आए हैं. H-Highways, I-ways, R- Roadways और A- Airways. साथ ही पीएम ने कहा था कि वो त्रिपुरा में 3 T पर फोकस कर रहे हैं- Trade, Tourism और Training, ताकि यहां के युवाओं को चमकने का मौका मिले.
Ab Manik nahi chahiye, Manik se mukti le lo, ab aapko hira chahiye. Hira ka H matlab Highway, we matlab we way(digital connectivity) ,R matlab Roadway, A matlab Airway: PM Modi in Tripura’s Sonamura pic.twitter.com/MdHQFPh4Hp
— ANI (@ANI) February 8, 2018
We are focussing on 3Ts for Tripura – Trade, Tourism, Training of a girl so that they get opportunities to shine: PM Modi pic.twitter.com/3W3L4i5SZh
— ANI (@ANI) February 8, 2018
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/O_P5wiXZDvA/story01.htm
No comments:
Post a Comment