READ MORE
त्रिपुरा में लेफ्ट को मिली करारी हार का असर अब पार्टी पर दिखने लगा है. पार्टी के युवा नेता अमीक जामेई ने कहा कि उन्हें हार कबूल है लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से निराशा हुई है. लेफ्ट का बड़ा नेतृत्व पार्टी से जुड़े प्रोग्राम कमरे में लिखते हैं. सेंट्रल कमेटियों में डटे एरोगेंट नेताओं को ज़मीनी राजनीती का कोई अनुभव नहीं है. कामरेड सीताराम को नकार हम वामपंथ को क़ब्र तक पहुंचा रहे हैं. ईमानदार तो मनमोहन सिंह भी थे उनका क्या करें?लेफ्ट को त्रिपुरा में मिली करारी हार का असर अब पार्टी के अंदर दिखने लगा है. युवा नेताओं को पार्टी आलाकमान का नेतृत्व रास नहीं आ रहा है. पार्टी के युवा नेता अमीक जामेई ने तो पार्टी आलाकमान पर सीधे सवाल उठाए हैं और कहा है कि पार्टी दफ्तर में बैठकर चुनाव लड़े जा रहे हैं. सेंट्रल कमेटी में बैठे नेताओं को जमीनी राजनीति का अनुभव नहीं है जिसका परिणाम लगातार सामने आ रहा है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/O_P5wiXZDvA/story01.htm
No comments:
Post a Comment