Saturday, 3 March 2018

सियासत का महारथी है यह शख्स, नॉर्थ-ईस्ट में कमल खिलाने में इनका अहम रोल


READ MORE

उत्तर-पूर्वी राज्य त्रिपुरा और नगालैंड में लेफ्ट का तिलिस्म तोड़ने के साथ-साथ बीजेपी ने मेघालय में भी वोट शेयर में भारी बढ़त हासिल की है. इस कामयाबी और नॉर्थ ईस्ट में बीजेपी को 100% स्ट्राइक रेट दिलवाने में पार्टी के त्रिपुरा इंचार्ज हिमंत बिस्वा का अहम रोल है.बता दें कि तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बड़े नेताओं को बीजेपी में लाने के पीछे हिमंत की रणनीति थी. इसके बाद उन्होंने आईपीएफटी (इंडीजीनस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) के साथ असम जैसा गठबंधन बनाया. इस गठबंधन के कारण ही बीजेपी को यहां वोटों का फायदा हुआ.


हिमंत ने न्यूज 18 से बताया, “देखिए, हमने असम और मणिपुर में भी सरकार बनाई, जबकि हम कहीं भी मौजूद नहीं थे. सवाल यह है कि विपक्ष की जगह कौन ले रहा है? हमारे कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर काम किया. अमित शाह के फैसलों ने हमारी काफी मदद की. पार्टी के कई लोग यहां गठबंधन करना नहीं चाहते थे, उनका कहना था कि आईपीएफटी के साथ गठबंधन करना हमारे लिए आत्मघाती हो सकता है, लेकिन अमित शाह ने इसका समर्थन किया. उन्हें यकीन था कि इससे हमें अच्छे नतीजे मिलेंगे.”


असम के हेल्थ, एजुकेशन और फाइनेंस मिनिस्टर हिमंत बिस्वा सरमा ने त्रिपुरा में बीजेपी को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई. गौरतलब है कि बिस्वा सरमा ने अगस्त 2015 में कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन कर ली थी.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/O_P5wiXZDvA/story01.htm

No comments:

Post a Comment