READ MORE
भीमा कोरेगांव मामले में मिलिंद एकबोटे की गिरफ्तारी के बाद दूसरे आरोपी संभाजी भिड़े को सरकार ने क्लीन चिट दे दी है. विधानसभा में सीएम ने साफ कर दिया कि पुलिस के पास संभाजी भिडे के खिलाफ कोई सबूत नही मिले हैं.भीमा कोरेगांव संघर्ष समिति के लगातार दबाव के बावजूद भी सरकार ने संभाजी भिडे उर्फ भिड़े गुरुजी को क्लीन चिट दे दिया. सीएम ने विधानसभा में संभाजी भिड़े के खिलाफ सबूत ना मिलने की बात मानी जिसके कारण संभाजी को गिरफ्तारी ना करने की बात कही.
अब विपक्ष इस मामले पर सरकार को घेर रहा है. विपक्ष की माने तो सरकार संभाजी और उनके समर्थको के जरिए वोट करवाती है एसे में सरकार ने उन्हे क्लीन चिट दी
सोमवार को सरकार के उपर दबाव बनाने के लिए दलित संगठनो ने मोर्चा निकाला था लेकिन सरकार ने उनके सामने झुकने के बजाय भिडे गुरुजी को क्लीन चिट दे दी.ये भी पढ़ें:
संभाजी भिडे के समर्थन में रैली की अनुमति देने से मुंबई पुलिस का इनकार
भीमा-कोरेगांव मामले में सीएम फडणवीस ने हटाये सभी पुलिस केस
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/xeewqQrFobI/story01.htm
No comments:
Post a Comment