READ MORE
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ चौबीस परगना में भीड़ में शामिल कुछ लोग एक मूर्ति को तोड़ते नजर आए. ये मूर्ति मौलाना अबुल कलाम आजाद की थी जिसे रामनवमी के बाद से जारी हिंसा के दौरान तोड़े जाने की बात कही जा रही है. इस वीडियो में साफ दिखा कि हंगामे के दौरान कुछ लोगों ने पहले मूर्ति को हिलाकर तोड़ा और उसके बाद मूर्ति को उठाकर कंधे पर रखा फिर सड़क पर फेंक दिया जिस मूर्ति को तोड़ा गया वो मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की थी. वायरल हुए विडियो में दिख रहे कुछ लोगों ने कपड़े और रूमाल से अपने चेहरे को छिपा रखा था जबकि कुछ लोगों के हाथों में पत्थर तो कुछ के हाथों में डंडे थे. हालांकि वायरल विडियो की पुष्टि प्रशासन ने अब तक नहीं की है. देखें वीडियो.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/xeewqQrFobI/story01.htm
No comments:
Post a Comment