Wednesday, 28 November 2018

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्पाइस जेट को दिया 20 करोड़ रुपया भुगतान करने की नोटिस


READ MORE

भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण ने बकाये की वसूली के लिये स्पाइस जेट को नोटिस दिया है. नोटिस में 20 करोड़ रुपये के बकाये के भुगतान के लिये 30 नवंबर तक का समय दिया गया है. प्राधिकरण का दावा है कि एयरलाइन के ऊपर बकाया राशि उसकी सुरक्षा जमा का 80 प्रतिशत की सीमा से ऊपर निकल गया है.हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) के नियमों के तहत सभी विमानन कंपनियों को बकाया हवाईअड्डा परिचालक के पास अपनी सुरक्षा जमा राशि के 80 प्रतिशत के भीतर रखना होता है. सूत्र के अनुसार पार्किंग, लैंडिंग आदि शुल्क के रूप में स्पाइसजेट के ऊपर बकाया फिलहाल 117 करोड़ रुपये है. वहीं उसकी सुरक्षा जमा 104 करोड़ रुपये है.


यह भी पढ़ें:  अतिरिक्त सामान पर शुल्क वृद्धि को लेकर निजी एयरलाइन्स से संसदीय समिति की पूछताछ


उसने कहा, ‘हमने स्पाइसजेट को मंगलवार को नोटिस दिया गया है और 30 नवंबर तक 20 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा है ताकि बकाया राशि उसकी सुरक्षा जमा के 80 प्रतिशत सीमा के दायरे में हो.’ इस बारे में संपर्क किये जाने पर स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि एएआई तथा अन्य इकाइयों को भुगतान निर्धारित समय पर किया जा रहा है. उसने कहा, ‘हम अपनी सभी बाध्यताओं को पूरा करने के लिये पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.’यह भी पढ़ें: विमान में यात्री को आया हार्ट अटैक, वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

No comments:

Post a Comment