Wednesday, 28 November 2018

News Blog : सुप्रीम कोर्ट आज करेगा आलोक वर्मा की याचिका पर सुनवाई


READ MORE

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को CBI के निदेशक आलोक कुमार वर्मा की याचिका पर सुनवाई करेगा. भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी वर्मा ने भ्रष्टाचार के आरोपों के मद्देनजर उन्हें सीबीआई निदेशक के अधिकारों से वंचित कर अवकाश पर भेजने के सरकार के निर्णय को चुनौती दी है. सीजेआई रंजन गोगोई, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस के एम जोसेफ की पीठ वर्मा के सील बंद लिफाफे में दिये गये जवाब पर विचार कर सकती है.



इसके साथ ही महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार, सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़ा वर्ग श्रेणी के तहत मराठा समुदाय को नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण देने के लिए गुरुवार को एक विधेयक पेश करेगी.



धरती का अध्ययन करने वाले उपग्रह हिसआईएस गुरुवार को लॉन्च किया जाएगा.  यह पीएसएलवी-सी43 अभियान का प्राथमिक उपग्रह है. ISRO के अंतरिक्षयान पीएसएलवी-सी43 के साथ आठ देशों के 30 उपग्रह भी प्रक्षेपित किए जाएंगे



देश और दुनिया की Live खबरों की अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें News18 Hindi

No comments:

Post a Comment