
READ MORE
कांग्रेस की राजस्थान इकाई ने पार्टी ने सात लोगों को निष्कासित कर दिया है. कांग्रेस की ओर से एक आदेश जारी कर सभी सात लोगों को पार्टी से निकालने की जानकारी दी गई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि निकाले गए सभी सात लोग, कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे.कांग्रेस से निकाले गए लोगों में गंगानगर से जयदीप बिहाणी, बीकानेर पूर्व से गोपाल गहलोत, टोडाभीम से शिवदयाल मीणा, ओसियां से महेंद्र सिंह भाटी, बिलाड़ा से विजेंद्र झाला, भीलवाड़ा से ओम नाराणीवाल और शाहपुरा से राजकुमार बैरवा शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: BJP Manifesto: गाय पर फोकस, बांग्लादेशी-रोहिंग्या मुसलमानों को बाहर करने का जिक्र
इससे पहले कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, तीन पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व महासचिव, पूर्व सचिव और नौ पूर्व विधायकों सहित 28 नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था.यह भी पढ़ें: सरकारों का काम चर्च, गुरुद्वारा और मंदिर बनाना नहीं: बीजेपी पर सचिन पायलट का हमला

इसमें पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं खंडेला से अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे महादेव सिंह खण्डेला, करणपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह संधू, बूंदी के पूर्व जिला अध्यक्ष सीएल प्रेमी, किशनगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष नाथूराम सिनोदिया, पूर्व चेयरमैन राजस्थान घुमंतू-अर्द्धघुमंतू बोर्ड गोपाल केसावत सहित 28 नेता शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: मेवात में गरजे योगी, कहा- हम आतंकवादियों को बिरयानी नहीं गोली खिलाते हैं
No comments:
Post a Comment