READ MORE
तेजप्रताप और ऐश्वर्या के तलाक को लेकर कयासबाज़ी का दौर जारी है. आज कोर्ट में भी तेज और ऐश्वर्या के तलाक की अर्जी पर सुनवाई होनी है. बावजूद इसके लालू परिवार दोनों की जोड़ी को टूटने से बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. अपने भाई और भाभी की जोड़ी को टूटने से बचाने के लिए अब लालू यादव की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती बीच में आ गई हैं.तेज प्रताप यादव के एक करीबी दोस्त का दावा है कि मीसा भारती लगातार फोन पर तेज प्रताप के संपर्क में बनी हुई हैं. कई तरह से उन्हें समझाने की कोशिश कर रहीं हैं. परिवार और पिता लालू यादव का भी हवाला दिया है.
तेज प्रताप के ये दोस्त दावा करते हैं कि तेज प्रताप परिवार में सबसे ज्यादा अगर किसी की बात मानते हैं तो वह उनकी बहन मीसा भारती हैं. तेज प्रताप को मीसा से लगाव भी बहुत है. छठ पूजा के बाद से कई बार मीसा भारती ने तेज प्रताप से फोन पर बात की है.
गुरुवार की सुबह दिल्ली से पटना रवाना होने से पहले बुधवार की रात तेज प्रताप दिल्ली पहुंच गए थे. पटना जाने से पहले एक बार फिर तेज प्रताप ने बातचीत में दोस्तों से कहा कि कोशिश करूंगा कि सब कुछ ठीक हो जाए, बाकी भगवान की मर्जी. अब वही होगा जो राधा-कृष्ण को मंजूर होगा.ये भी पढ़ें- लक्ष्मण से बोले तेज प्रताप, सियासत का अर्जुन है मेरा भाई
तेज प्रताप के दोस्त का कहना है कि अगर कोर्ट का मामला नहीं होता तो वह पटना जाने को तैयार नहीं थे. वो अभी पिता लालू प्रसाद यादव की सेहत के लिए विशेष पूजा-पाठ कर रहे हैं. जिसके चलते वो मथुरा-वृंदावन में ही रहना चाहते थे.
ये भी देखें- मथुरा के इस महल में वक्त गुजारते हैं लालू के बेटे तेज प्रताप
Article source: http://www.jagran.com/news/national-security-forces-kills-3-terrorist-in-kashmir-16517391.html
No comments:
Post a Comment