READ MORE
चुनावी सभा में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्धारा हनुमान को दलित बताने का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. हरदोई में स्वर्ण चेतना सभा भी इस विवाद में कूद पड़ी है. स्वर्ण चेतना सभा ने मुख्यमंत्री के बयान की निन्दा करते हुए हनुमान मंदिर में मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि देने के लिए हनुमान जी के सामने यज्ञ करके प्रार्थना की है.गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के विधान सभा चुनाव के प्रचार के दौरान अलवर में हनुमान को दलित जाति का कहा था. उनके इस बयान के बाद देश भर में विवाद काफी बढ़ गया है. हरदोई के नुमाईश चौराहे पर मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति के सामने यज्ञ करते यह स्वर्ण चेतना सभा के पदाधिकारी हैं.
स्वर्ण चेतना सभा ने मुख्यमंत्री के अलवर में हनुमान जी को दलित कहने के बयान से बिफरी है. इसी के लिए मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि देने के लिए स्वर्ण चेतना सभा के पदाधिकारियों ने हनुमान मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति के सामने यज्ञ किया. सभा के पदाधिकारियों ने यज्ञ के साथ हनुमान जी से मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना भी की है. (रिपोर्ट- आशीष मिश्रा)
ये भी पढ़ें: भगवान की नहीं, चुनाव की महिमा है अपरंपार
OPINION: जानिए क्या है योगी के ‘हनुमान अस्त्र’ का राज?
राम मंदिर और मूर्ति की चर्चाओं के बीच योगी सरकार रामलीला मैदानों की बदलेगी सूरत
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/kashmir-loc-pakistani-sniper-indian-soldier-injured-1440289.html
No comments:
Post a Comment