Wednesday, 28 November 2018

भारत के सामने खड़ी हुई आर्थिक चुनौती, 8 साल में बचत-निवेश में 10 अंक की गिरावटः रिपोर्ट


READ MORE

यूपीए सरकार और मौजूदा सरकार के कार्यकाल के दौरान बचत के साथ निवेश में 10 प्रतिशत अंक की गिरावट अर्थव्यवस्था के सामने प्रमुख आर्थिक चुनौती है. एक रिपोर्ट में यह कहा गया है. आम चुनाव से पहले सरकार ने बुधवार को पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के कार्यकाल के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के आंकड़ों में एक प्रतिशत से अधिक की कमी की है.केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने 2004-05 के बजाय 2011-12 के आधार वर्ष के आधार पर आंकड़ों को समायोजित किया है. इंडिया रेटिंग्स के मुख्य अर्थशास्त्री डीके पंत ने कहा कि इन आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि निवेश की दर वित्त वर्ष 2010-11 के 39.8 प्रतिशत से घटकर 2017-18 में 30.6 प्रतिशत रह गई है.


सरकार के साथ करना चाहते हैं बिजनेस तो यहां कराएं रजिस्ट्रेशन


इसी तरह सकल बचत दर 2016-17 में घटकर 29.6 प्रतिशत रह गई है जो 2010-11 में 36.2 प्रतिशत थी. उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के समक्ष इस समय ये प्रमुख आर्थिक चुनौतियां हैं.बदमाशों ने व्यापारी को मिठाई के डिब्बे में पिस्टल भेज मांगे 8 लाख रुपये


Article source: https://www.jagran.com/west-bengal/kolkata-18242401.html

No comments:

Post a Comment