READ MORE
कोलकाता शहर के एक फेमस मॉल के कर्मचारियों द्वारा एक महिला को कथित रूप से बाथरूम में जाकर अपने बच्चे को ब्रेस्टफीड कराने के लिए कहने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़क गया. सोशल मीडिया पर किरकिरी होने के बाद मॉल के अधिकारियों को इस संबंध में माफी मांगनी पड़ी.मॉल के एक फेसबुक पेज पर महिला ने बताया कि यह घटना 27 नवंबर की है जब वह अपने सात माह के बच्चे को ब्रेस्टफीड कराने की कोशिश कर रही थी. महिला ने कहा कि उसने मॉल के अलग-अलग तलों पर जाकर विभिन्न स्टोर से उनका ट्रायल रूम इस्तेमाल करने देने की इजाजत मांगी लेकिन सबने मना कर दिया. आखिरी में सेकंड फ्लोर पर कपड़ों के एक स्टोर ने उसे अपना ट्रायल रूम इस्तेमाल करने की इजाजत दी.
महिला ने कहा कि वह मॉल से कई किलोमीटर दूर बेहाला में रहती है.
फेसबुक पर कही गई महिला की बात पर मॉल प्रबंधन ने शुरुआत में बेपरवाह तरीके से जवाब देते हुए कहा था कि घरेलू काम घर पर किए जाने चाहिए लेकिन बाद में माफी मांग ली.
Article source: https://hi.gadgets360.com/internet/how-to-pay-or-file-income-tax-online-news-1726318
No comments:
Post a Comment