Wednesday, 28 November 2018

VIDEO- मुंबई में बच्चों के लिए लॉन्च हुआ खास रोबोट, पढ़ाई में ऐसे करेगा मदद


READ MORE
 मुम्बई में अभिनेत्री सोहा अली ख़ान ने एक कार्यक्रम में मिको-2 (MIKO-2) नाम का एक रोबॉट लॉन्च किया. Emotix नाम की कम्पनी का बनाया हुआ ये रोबॉट बच्चों का नया दोस्त माना जा रहा है. क्योंकि, छोटे से किसी खिलौने जैसा दिखने वाला ये रोबॉट बच्चों को पढ़ा भी सकेगा और उनके मनोरंजन में भी कोई कमी भी नहीं होने देगा. मिको-2' नाम के इस रोबॉट की एक ख़ासियत ये है कि इसे किसी भी स्मार्टफ़ोन से कनेक्ट किया जा सकता है. यही नहीं ये रोबॉट एक बार किसी का नाम सुन ले तो उसे भूलता नहीं है. इस रोबॉट को पांच साल की उम्र से बड़े बच्चों के लिए तैयार किया गया है और इसकी क़ीमत 24,999 तय की गई है. 

No comments:

Post a Comment