Tuesday, 27 November 2018

SAARC के लिए PAK का भारत को न्यौता, पर सम्मेलन पर है संकट के बादल


READ MORE
 <p align="justify">एक ओर करतारपुर कॉरिडोर खोल रहे पाकिस्तान ने दूसरी ओर से सार्क सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रित करने का दांव चला जिसका भारत ने कोई तरजीह नहीं दी और कहा कि उसे आमंत्रित करने की जरुरत नहीं है.</p>

पिछले दिनों पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से यह जानकारी दी गई थी कि इस साल प्रस्तावित सार्क सम्मेलन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजा जाएगा, जिसके जवाब में भारत सरकार के एक बड़े अधिकारी ने साफ कर दिया कि भारत सार्क का अभिन्न हिस्सा है और उसे विशेष निमंत्रण की जरुरत नहीं है, वैसे भी इस सम्मेलन को लेकर कोई तारीख भी तय नहीं हुई है.


हालांकि, सूत्रों का कहना है कि फिलहाल सार्क सम्मेलन होने की संभावना नहीं दिख रही क्योंकि कई सदस्य देशों में राजनीतिक हलचल की स्थिति बनी हुई है. बांग्लादेश में चुनाव होने हैं जबकि श्रीलंका में राजनीतिक संकट बना हुआ है, ऐसे में अभी सार्क सम्मेलन की उम्मीद कम ही है.


20वें दक्ष‍िण एशि‍याई क्षेत्रीय सहयोग संघ (SAARC) सम्मेलन 2016 का आयोजन पाकिस्तान में होना है. हालांकि, इससे पहले 2016 में 19वें सार्क शिखर सम्मेलन का आयोजन भी पाकिस्तान में किया जाना था, लेकिन भारत समेत बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान ने इस समिट में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद ये सम्मेलन रद्द करना पड़ा था. बांग्लादेश घरेलू परिस्थितियों का हवाला देते हुए इस सम्मेलन में शामिल नहीं हुआ था.


अब पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है और इमरान खान के नेतृत्व में नई सरकार सार्क सम्मेलन को लेकर उत्साहित दिख रही है और सरकार चाहती है कि सभी सदस्य देश सम्मेलन में शामिल हों. उसे डर है कि सितंबर, 2016 की तरह इस बार भी कहीं सदस्य देश इसमें शिरकत की योजना कैंसिल न कर दें और सम्मेलन रद्द न करना पड़ जाए.


पिछले दो साल से पाकिस्तान सार्क सम्मेलन का आयोजन नहीं कर पा रहा है. इसकी वजह से उस पर इस बात का काफी दबाव है कि सम्मेलन को सफल तरीक से आयोजित किया जाए.


सार्क के फिलहाल 8 देश सदस्य हैं-अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल, मालदीव, पाकिस्तान और श्रीलंका. जम्मू-कश्मीर के उरी में 18 सितंबर, 2016 को आतंकी हमले के बाद भारत ने साल 2016 में इस सम्मेलन में शामिल न होने का निर्णय लिया था. आखिरी सार्क शिखर सम्मेलन 2014 में काठमांडू में आयोजित किया गया था.

No comments:

Post a Comment