READ MORE
G-20 शिखर सम्मलेन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में हैं. मोदी 29 नवंबर से लेकर एक दिसंबर तक ब्यूनस आयर्स में रहेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के कई बड़े नेताओं के साथ अलग मुलाकात करने वाले हैं. G-20 शिखर सम्मलेन से अलग प्रधानमंत्री मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा वे संयुक्त राष्ट्र के सचिव एंटोनियो गुतारेस, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मॉरीसिओ मैक्रिया, चिली राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनरा समेत अन्य लोगों से मुलाकात करेंगे.
वहीं राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में कर्ज से मुक्ती और फसल की लागत से डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य दिए जाने की मांग को लेकर हजारों की संख्या में किसान एकत्र हुए हैं. किसान आज संसद तक मार्च निकालेंगे.
Article source: https://hi.gadgets360.com/internet/how-to-pay-or-file-income-tax-online-news-1726318
No comments:
Post a Comment