READ MORE
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को तेलंगाना के पारिगी और चेवेल्ला में रोड शो करेंगे. तेलंगाना में सात दिसंबर को मतदान होना है. राज्य में मुख्यमंत्री केसीआर की पार्टी टीआरएस और कांग्रेस के नेतृत्व वाल ‘महाकुट्टमी’ गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है. कांग्रेस पूरी ताकत से केसीआर के खिलाफ लड़ती नजर आ रही है. बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायूड के साथ मंच साझा कर खम्मम में चुनावी रैली की थी.वहीं बुधवार को मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए मतदान हुआ. राज्य में 75 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. बता दें कि साल 2013 के चुनाव में मतदान का प्रतिशत 72.13 रहा था. बुधवार को ही मिजोरम में भी मतदान हुआ था. यहां भी 75 फीसदी मतदान हुआ था.
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम चुनाव से जुड़े Live Updates के लिए बने रहें News18 Hindi के साथ…
Article source: https://hindi.news18.com/news/bihar/munger/father-tried-to-kill-her-daughter-but-she-survived-1182129.html
No comments:
Post a Comment