
READ MORE
(चंदन जाजवारे)भारतीय रेल ने रेलवे की पूरी मॉनिटरिंग के लिए एक नई शुरुआत की है. अब रेल मंत्री के कमरे से लेकर सभी बड़े अधिकारियों के पास रेलवे की सभी ख़ास जानकारी मौजूद होगी. इसके लिए रेलवे के कई ऐप को एक साथ जोड़कर एक डैश बोर्ड तैयार किया गया है. इसपर रेलवे की सभी ज़रूरी सूचनाएं लाइव अपडेट होती रहेंगी. हालांकि यह सुविधा आम लोगों के लिए नहीं है.

डैश बोर्ड पर मिलेंगी ये जानकारियां– माल ढुलाई से कमाई
– यात्री टिकट से कमाई
– कितने माल की लोडिंग हुई और कितना अनलोड हुआ- कितनी ट्रेनें समय पर चल रही हैं और कितनी लेट हैं
– रेलवे के बड़े प्रोजेक्ट्स की मौजूदा स्थिति
– कितने मुसाफिरों ने शिकायत की है और उनमें से कितने पर कार्रवाई हुई
– आईआरसीटीसी के किचन की लाइव फ़ीड
– ट्रेनों की लाइव जानकारी
इन जानकारियों के साथ छेड़छाड़ की कोई संभावना नहीं रहेगी. इन सूचनाओं को हर पल अपडेट किया जाएगा. साथ ही किसी भी सूचना के केंद्र तक इस डैश बोर्ड के जरिए पहुंचा जा सकता है. मसलन अगर कोई ट्रेन लेट चल रही है तो ये कहां पर या कहां से लेट हुई है इसकी जानकारी अब फौरन ही एक क्लिक पर हासिल की जा सकती है.
ये भी पढ़ें: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रांची-लोहरदगा तक 270 रुपए में होगा महीने का सफर
इसके लिए रेलमंत्री के कमरे में एक बड़ा स्क्रिन लगाया गया है और मंत्री के सामने रेलवे के सभी मेजर पैरामीटर हर वक्त लाइव उपलब्ध होंगे. इस तरह से मंत्री के अलावा रेलवे के कुछ चुनिंदा अधिकारियों के पास ये तमाम सूचनाएं फ़ोन पर भी ऐप के ज़रिए उपलब्ध होंगी. इस शुरुआत से रेलवे में सुधार और असल समस्या पर हर वक़्त नज़र होने से इसे बेहतर करना भी आसान हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: बुंदेलखंड को सौगात, झांसी-मानिकपुर के बीच अब दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेन
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/here-what-pm-modi-replied-to-asha-bhosle-and-rishi-kapoor-after-china-visit-1359921.html
No comments:
Post a Comment