Tuesday, 27 November 2018

श्रीलंकाई गेंदबाज ने मैच में फेंकी 40 फीसदी नो बॉल, अंपायर को पता भी नहीं चला, ये है वजह


READ MORE

हाल ही में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच संपन्न हुआ तीसरा टेस्ट अजीबोगरीब कारणों की वजह से सुर्खियों में है. वैसे इंग्लैंड ने मेजबान टीम को 42 रन से हराते हुए टेस्ट जीत लिया लेकिन यह मैच श्रीलंकाई गेंदबाज लक्षन संदाकन की गेंदबाजी की वजह से सुर्खियों में है. संदाकन ने अपनी गेंदबाजी के दौरान कई नो बॉल फेंकी लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि मैदानी अंपायर एस रवि ऐसी गेंदों को नोट नहीं कर पाए और सभी गेंदों को वैध करार दिया.इसी दौरान संदाकन ने बेन स्टोक्स को दो बार आउट किया और फैसला तीसरे अंपायर के पास नो बॉल को चेक करने के लिए पहुंचा. जहां पता चला कि उन्होंने दोनों मौकों पर फ्रंट फुट नो बॉल फेंकी है. इसलिए दोनों बार बेन स्टोक्स को नॉट आउट करार दे दिया गया. पहली बार स्टोक्स 22 रन के स्कोर पर आउट हुए थे. इसके बाद वह 32 रन पर आउट हुए और दोनों बार नो बॉल होने के कारण तीसरे अंपायर द्वारा नॉट आउट करार दिए गए.


पूरे वाकए के बाद गेंदबाज लक्षन संदाकन की गेंदबाजी क्रिकेट बिरादरी के बीच गहन बातचीत का मसला बन गई है. इसके बाद उनकी गेंदबाजी पर डीटेल में एनालिसिस किया गया. ईएसपीएनक्रिकइन्फो स्टेट्स के मुताबिक संदाकन की 40 फीसदी गेंदें नो बॉल थीं लेकन अंपायर रवि पता ही नहीं लगा पाए.


अंपायर की इस गलती की वजह संदाकन का अजीबोगरीब एक्शन बताया जा रहा है जिसकी वजह से उन्हें उनका आगे का पैर देखने में दिक्कत हो रही थी. फर्ज कीजिए कि अगर उनकी गेंद पर बेन स्टोक्स का विकेट न गिरता तो संदाकन अपन स्पेल बिना किसी रोक टोक के खत्म भी कर देते.



श्रीलंकाई कोच अपने गेंदबाज के लगतार नो बॉल फेंकने को लेकर खासे चिंतित नजर आए. उन्होंने कहा कि ये शायद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला मौका है जब गेंदबाज ने इतनी सारी नो बॉल डाली हैं. उन्होंने आगे ये भी कहा कि यह पहला मौका है जब संदाकन ने ऐसा कुछ किया है. उन्होंने कहा, “पिच से अतिरिक्त बाउंस हासिल करने के लिए, संदाकन कई सारी चीजें करने की कोशिश कर रहे थे जिसकी वजह से उन्होंने कई बार बॉलिंग क्रीज क्रॉस की. इससे उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा.”
ये भी पढ़ें: अब किसी क्रिकेटर ने बताई गलत उम्र तो बीसीसीआई देगी इतनी बड़ी सज़ा

No comments:

Post a Comment