Thursday, 29 November 2018

एक्ट्रेस राधिका आप्टे को पसंद है बिहार का लिट्टी-चोखा


READ MORE

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे पटना एक शोरूम की ओपनिंग के मौके पर पहुंची. एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने पटना आने पर अपना एक्साइंटमेंट शेयर किया. साथ ही राधिका आप्टे ने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में उनके बिहारी दोस्त हैं. जिनके साथ वो इंज्वाय किया करती हैं.राधिका आप्टे ने कहा कि वो फिल्मों का चयन, प्रभावित करनेवाली कहानी को लेकर करती हैं, ना की कोई मैसेज देने के लिए. पटना आईं राधिका ने बिहार से अपने प्यार का भी जिक्र किया और बताया की उन्हें लिट्टी चोखा काफी पसंद है. राधिका ने टाइम मिलने पर बिहारी व्यंजन लिट्टी चोखा खाने की भी इच्छा जाहिर की.


न्यूज18 से खास बातचीत में राधिका ने #Metoo के सवाल पर कहा कि ये महत्वपूर्ण मुद्दा है. मेल हो या फीमेल अगर उनके साथ कुछ ऐसा होता है तो उन्हें वर्कप्लेस पर ही आवाज उठानी चाहिए. उम्मीद है कि इस प्रकरण से ना सिर्फ तस्वीर बदलेगी बल्कि लोग भी जागरूक होंगे.


बता दें, बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे की नई फिल्म ‘बॉम्बेरिया’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. यह फिल्म यह फिल्म 11 जनवरी 2019 को रिलीज होगी.(रिपोर्ट- ज्योति मिश्रा)


ये भी पढ़ें-


कल भी घर नहीं लौटे तेजप्रताप, दोस्तों के घर गुजारी रात!तेजप्रताप ने डंके की चोट पर किया लड़ाई का ऐलान, ऐश्वर्या को नोटिस जारी

No comments:

Post a Comment