Tuesday, 27 November 2018

VIDEO-दिल्ली: शालीमार बाग में दिनदहाड़े लड़के की चाकू से गोदकर हत्या


READ MORE
 दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक लड़के की चाक़ू से गोदकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि इस घटना को कुछ लड़कों ने अंजाम दिया जिसकी रिपोर्ट मिलते ही पुलिस की टीम जांच में जुट गई. बताया जा रहा है कि किसी लड़की को लेकर झगड़े की शुरुआत हुई. जिसके बाद कुछ लड़कों ने तनिष्क नाम के लड़के को घेरकर उस पर चाकू से हमला कर दिया. जान बचाने के लिए तनिष्क एक दुकान में घुस गया. आरोप है कि उन लोगों ने तनिष्क को दुकान के अंदर घेरकर उस पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है.

Article source: http://www.bhaskar.com/article/c-6-914185-gw0197-love-marriage-husband-romance-another-wife-suicides-NOR.html

No comments:

Post a Comment