READ MORE
राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए आज राज्य में दोनों मु्ख्य पार्टियों के अध्यक्षों की रैलियां होनी हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सुबह 09:00 बजे उदयपुर और 11:00 बजे भीलवाड़ा में रैली करेंगे. वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 9.30 बजे श्रीगंगानगर से प्रस्थान कर प्रात: 11.00 बजे फलौदी में, दोपहर 12.45 बजे बाड़मेर जिले के बालोतरा में, दोपहर 2.25 बजे बायतु में, सायं 3.50 बजे बाड़मेर में आयोजित आमसभाओं को सम्बोधित करेंगे.कांग्रेस प्रत्याशी डा. कर्णसिंह यादव के समर्थन में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी खैरथल पहुंचेंगे. वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 9.00 बजे लखनऊ से कोटा के लिए प्रस्थान कर प्रात: 10.15 बजे कोटा जिले की कोटा उत्तर विधानसभा में, प्रात: 11.35 बजे बारां जिले की अन्ता विधानसभा में, दोपहर 12.35 बजे बारां-अटरू विधानसभा के बारां में, दोपहर 1.45 बजे कोटा जिले की रामगंजमण्डी विधानसभा में, दोपहर 3.25 बजे अजमेर जिले की मसूदा विधानसभा में, सायं 5.00 बजे जयपुर जिले की आदर्श नगर विधानसभा के जामड़ोली में आयोजित आमसभाओं को सम्बोधित करेंगे.
केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी चुनाव प्रचार के लिए राजस्थान पहुंचेगी. स्वराज कई प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने वाली हैं.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/3gpDgzhV8Qg/story01.htm
No comments:
Post a Comment