Wednesday, 28 November 2018

सिद्धू के पाक दौरे पर बोले जावड़ेकर-विदेश में आन्तरिक मामलों की चर्चा कर किया पाप


READ MORE

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री जावड़ेकर ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने जिस प्रकार से भारत के बाहर जाकर भारत के आन्तरिक विषयों की चर्चा की है वह निंदनीय है.जावड़ेकर ने यहां कहा, ‘पूरी दुनिया में जब भी कोई विदेश जाता है तो अपने देश की आन्तरिक राजनीति की चर्चा नहीं करता लेकिन सिद्धू ने विदेश जाकर देश के आन्तरिक विषयों की चर्चा करने का पाप किया है.’


जावड़ेकर के अनुसार सिद्धू को समझना चाहिए कि जो पाकिस्तान सीमा पर और खासतौर पर कश्मीर में आतंकवाद फैला रहा है उसकी प्रशंसा करना ठीक नहीं है.


कतारपुर कोरिडोर पर उन्होंने कहा कि सरकार का पहले से ही यह प्रस्ताव कई साल से लंबित था. वह अब हुआ है, इसके लिए सबको खुशी है. इसलिए भारत सरकार के मंत्री भी वहां गए हैं लेकिन वहां जाकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को ‘युग पुरुष’ और ‘ऐतिहासिक पुरुष’ कहना कांग्रेस के दोहरे मापदण्डों को प्रदर्शित करता है.उन्होंने कहा कि मणिशंकर अय्यर भी इसी प्रकार की भाषा का इस्तेमाल करते हैं. वे पाकिस्तान में जाकर ‘मोदी हटाओ’ विषय पर चर्चा करते हैं.


उन्होंने कहा कि ‘अय्यर और सिद्धू का बयान कांग्रेंस की मानसिकता के परिचायक हैं. वे पाकिस्तान हो या चीन हो जिनके साथ हमारी कुछ अनबन चल रही हो उनके साथ होते हैं. यह कांग्रेस का चरित्र है हम इसकी भर्त्सना करते हैं.’ जावड़ेकर ने भाजपा के चुनाव गीत का भी विमोचन किया.


Article source: https://www.jagran.com/west-bengal/kolkata-18242401.html

No comments:

Post a Comment