Wednesday, 28 November 2018

पिछले वर्षों के जीडीपी आंकड़ों में हेराफेरी कर रही है मोदी सरकार : कांग्रेस


READ MORE

कांग्रेस ने बुधवार को मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह पिछले वर्षों के जीडीपी के आंकड़ों में हेराफेरी कर रही है और कहा कि यह पिछले 15 वर्षों में भारत के विकास की कहानी को बदलने का साजिश है.कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसे एक ‘क्लासिक’ मामला बताया जिसमें ऑपरेशन तो सफल रहा लेकिन मरीज की मौत हो गई.


(ये भी पढ़ें- पुरानी सीरीज के GDP आंकड़े जारी: सरकार ने UPA शासन के GDP डेटा को घटाया)


उन्होंने एक बयान में कहा, जीडीपी के संबंध में आज जारी आंकड़े पिछले 15 साल में भारत की विकास की कहानी में गड़बड़ी करने के मोदी सरकार के प्रयास को दिखाते हैं. मोदी सरकार और उसका कठपुतली नीति आयोग चाहता है कि लोग मान लें 2+2 =8 होता है.उन्होंने कहा कि पुराने आंकड़ों के नाम पर दिखावा, बाजीगरी, चालबाजी और छल-कपट बेचा जा रहा है.


कांग्रेस के दावों और आरोपों पर फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है.


ये भी पढ़ें-VIDEO: GDP के बारे में क्या आप ये सब बातें जानते है


Article source: https://www.jagran.com/west-bengal/kolkata-18242401.html

No comments:

Post a Comment