READ MORE
भाजपा ने तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को घोषणापत्र जारी कर मुफ्त में चीजें बांटने की झड़ी लगा दी है. गाय से लेकर लैपटॉप तक और साइकिल से लेकर मकान तक बीजेपी सबकुछ मुफ्त में बांटने को तैयार है. पार्टी ने कहा है कि अगर वह सत्ता में आती है तो किसानों के दो लाख रुपये तक के कर्ज की माफी, स्नातकों को मुफ्त लैपटॉप, शराब की बिक्री को नियमित करेगी. इसके साथ ही हर साल एक लाख लोगों को मुफ्त में गाय दी जाएंगी. राज्य में सात दिसंबर को मतदान होना है और पार्टी ने वोटिंग से एक हफ्ते पहले बीजेपी ने अपना घोषणापत्र जारी किया है.यह घोषणा पत्र भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख के लक्ष्मण ने जारी किया. इसमें कहा गया है कि पार्टी सत्ता में आने पर धन और दूसरे प्रलोभन देकर ‘बलात धर्म परिवर्तन’ को रोकने के लिए वह कानून बनाएगी.
इसमें यह भी कहा गया है कि बांग्लादेश से ‘अवैध रूप से’ आने वाले लोगों और रोहिंग्या समुदाय के लोगों को वापस भेजा जाएगा.
किसानों के लिए कहा गया है कि हर किसान को उच्च गुणवत्ता वाले बीज और मुफ्त में बोरवैल या पंपसेट दिया जाएगा.बीजेपी पांच साल में पांच लाख गाय बांटी जाएंगी. हर त्योहार के मौके पर गाय बांटने का काम करेगी बीजेपी. गाय बांटने के अलावा कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को मुफ्त में लैपटॉप, पहली से दसवीं तक की छात्राओं को फ्री में साइकिल, कॉलेज जाने वाली छात्राओं को आधे दाम पर स्कूटी, किसानों का 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने और 2022 तक सभी गरीबों को मुफ्त में मकान देने जैसे कई लोकलुभावन वादे बीजेपी ने किए हैं.
इतना ही नहीं पार्टी ने घोषणापत्र में कहा है कि जब तक गरीबों को मुफ्त मकान नहीं दिया जाता, तब तक उन्हें हर महीने 5000 रुपये का भत्ता दिया जाएगा.
स्नातक छात्रों के लिए मुफ्त लैपटॉप, सातवीं कक्षा से 10 वीं कक्षा तक की लड़कियों को निशुल्क साइकिल जबकि स्नातक और उससे ऊपर के पाठ्यक्रमों में पढ़ रही लड़कियों को 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ‘स्कूटी’ (दोपहिया) मिलेगी.घोषणा पत्र मे कहा गया कि राजग सरकार की ‘आयु्ष्मान भारत’ स्वास्थ्य योजना के कार्यान्वयन के अलावा, प्रत्येक मंडल (प्रशासनिक इकाई) में जेनेरिक दवा केंद्र स्थापित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे. बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 3,116 रुपये बेरोजगारी भत्ता मिलेगा.
इसमें गरीब लड़कियों की शादी के लिए एक लाख रुपये और एक तोला सोना देने का वादा भी किया गया है. वरिष्ठ नागरिकों को कैलाश मानसरोवर, काशी और पुरी की यात्रा के लिए सहायता राशि दी जाएगी.
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/here-what-pm-modi-replied-to-asha-bhosle-and-rishi-kapoor-after-china-visit-1359921.html
No comments:
Post a Comment