
READ MORE
चीन की एक तकनीकी कंपनी ने घोषणा की है कि वो साल 2026 तक पूरी दुनिया को फ्री वाईफाई देने लगेगी. इसकी शुरुआत अगले ही साल से हो जाएगी, जब मुफ्त का वाईफाई देने वाला पहला उपग्रह लॉन्च किया जाएगा. चीन की कंपनी लिंकश्योर के अनुसार इस योजना के तहत अगले आठ सालों में अंतरिक्ष में 272 उपग्रह होंगे जो यही काम सुनिश्चित करेंगे. इससे उन जगहों पर रहने वालों को फायदा मिल सकेगा, जहां टेलीकॉम कंपनियों का सेटअप नहीं हो सकता है, जैसे दुर्गम पहाड़ी या बर्फीले इलाके.जब 2.0 लिखा जाता है तो उसका क्या मतलब होता है?
यूनाइटेड नेशन्स द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 2017 के अंत तक लगभग पौने चार मिलियन लोग ऐसे थे, जिन्हें इंटरनेट उपलब्ध नहीं था. भारत में तकनीकी बूम के बावजूद हालात काफी अच्छे नहीं हैं. वहीं चीन की नई घोषणा काफी राहत देने वाली है. चीन की एक तकनीकी कंपनी ने वादा किया है कि वो आने वाले आठ सालों में पूरी दुनिया के हर कोने में फ्री वाईफाई पहुंचाएगी.
जब थप्पड़ के बदले शास्त्री जी ने चपरासी को लगा लिया था गले!
चीन के सबसे बड़े अखबारों में से एक पीपुल्स डेली में इस आशय की एक खबर छपी है. इसे दिए एक इंटरव्यू में लिंकश्योर की सीईओ ने इस बारे में जानकारी दी. रिपोर्ट के अनुसार अगले साल चीन के पश्चिमोत्तर में स्थित गांसू प्रांत में स्थित जियुकान सेटेलाइट लॉन्च सेंटर से पहला उपग्रह लॉन्च किया जाएगा. अगले दो सालों में 10 उपग्रह होंगे जो कि आठ सालों यानी 2016 तक कुल 272 हो जाएंगे. इससे पूरी दुनिया के लोगों को मुफ्त में इंटरनेट मिल सकेगा
एक रुपए के नोट क्यों जारी नहीं करता रिजर्व बैंक, जानिए, सबसे छोटे नोट की बड़ी कहानीमुफ्त में वाई-फाई देने का वादा कर रही कंपनी लिंकश्योर की शुरुआत 2013 में शंघाई में हुई थी. जल्द ही इसने बाजार पर कब्जा जमा लिया. अब कंपनी अपनी नई महत्वाकांक्षी योजना पर तीन अरब यूआन यानी लगभग 43.14 करोड़ डॉलर का निवेश करने जा रही है. बता दें कि गूगल, स्पेसएक्स, वनवेब और टेलीसेट जैसी कंपनियों ने भी फ्री वाई-फाई के लिए सैटेलाइट की कई योजनाओं पर काम शुरू किया है, ऐसे में एशिया की ये एकमात्र कंपनी है जो स्थापित विदेशी कंपनियों को टक्कर देने की तैयारी कर रही है.

वोटर आईडी पर गलत नाम-तस्वीर आ जाए या पता बदल जाए तो ऐसे कराएं सही
कंपनी की वेबसाइट बताती है कि केवल चीन ही नहीं, बल्कि 223 देशों में इसके 9 सौ मिलियन से भी ज्यादा यूजर हैं. कंपनी की खासियत उसका वाईफाई मास्टर की नामक फीचर है. ये यूजर की लॉग इन डिटेल मांगे बिना भी उसे वाईफाई उपलब्ध करा पाता है. इसकी यही खूबी इसे तेजी से लोकप्रिय बना रही है. ऐसा अनुमान है कि इस योजना के कई फायदे हो सकेंगे. जैसे कि लोग वहां भी इंटरनेट चला सकेंगे, जहां पर मोबाइल नेटवर्क फेल हो जाता है. इससे मुश्किल हालातों में मदद ली-दी जा सकेगी. कई ऐसी जगहें हैं, जहां टेलीकॉम कंपनियों का इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं लग पाता है, ऐसे में इस तरह का विकल्प बेहतरीन साबित हो सकता है.
Article source: https://www.jagran.com/haryana/panipat-18243350.html
No comments:
Post a Comment