READ MORE
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने योग्य उम्मीदवारों से यंग प्रोफेशनल्स(फाइनेंस) पोस्ट के लिए आवेदन मंगाए हैं. ये भर्तियां कुल 70 पदों पर होनी हैं. इसके लिए उम्मीदवार 11 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं. अगर आप इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो nhai.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर लें. ये भर्तियां कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर होनी हैं.ये भी पढ़ें- रेलवे में फिर आई नौकरियों की बहार, दसवीं पास इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई
योग्यता-
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से कॉमर्स/अकाउंट्स में डिग्री या ICAI/ICWAI/MBA(फाइनेंस) होना जरूरी है.आयु सीमा-
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें- बिहार के इस सरकारी विभाग में नौकरी पाने का मौका, 50 हजार रुपए तक मिलेगी सैलरी
सैलरी-
चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद 60 हजार रुपए हर महीने सैलरी के तौर पर दिया जाएगा. इसके अलावा परफॉर्मेंस के आधार पर सैलरी में हर साल 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी.
ऐसे कर सकते हैं अप्लाई
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स एनएचएआई की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.nhai.gov.in/ पर विजिट करें
No comments:
Post a Comment