Tuesday, 27 November 2018

'मर्द तांगेवाला' गाने वाले Mohammed Aziz के वो गीत जो भुलाए न भूले जाएंगे


READ MORE

बॉलीवुड में अपनी आवाज़ से सबका दिल जीत लेने वाले सुपरहिट गायक मोहम्‍मद अजीज का मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया. वे कलकत्ता से स्टेज शो करके लौट रहे थे. अस्सी और नब्बे के दशक में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गानों को आवाज देने वाले अजीज, का निकनेम मुन्ना था और उनका असली नाम अज़ीज़-उन-नबी था.पश्चिम बंगाल में जन्मे अजीज, साल 1982 में मुंबई आए तो उन्हें पहला ब्रेक सपन जगमोहन ने दिया था. बता दें अजीज, अभी तक अपने 150 साल पुराने घर में रहते थे जो उनके ग्रेट ग्रैंड फादर का है. अजीज ने हिंदी के अलावा उड़िया और बंग्ला भाषा में भी कई हिट गीत गाए हैं. जिसमें उनका गाया सुपरहिट गीत ‘मय से ना मीना से’ दुनियाभर में लोकप्रिय हुआ था.


अमिताभ के हिट गानों में अपनी आवाज़ देने वाले गायक मोहम्मद अजीज का निधन


साल 1985 में आई फिल्म ‘मर्द’ में अज़ीज़ को म्यूजिक डायरेक्टर अनु मालिक ने पहला ब्रेक दिया जिसमें उन्होंने अमिताभ के लिए ‘मर्द तांगेवाला’ गाना गाया जोकि सुपरहिट गाना रहा. इस गाने के बाद अज़ीज़ सबके बेहद अज़ीज़ हो गए.



साल 1989 में आई फिल्म ‘राम लखन’ का फेमस गाना ‘माय नेम इज़ लखन’, मोहम्मद अज़ीज़ ने गाया है. इसके अलावा दो और सुपरहिट गाने ‘मैं हूं हीरो’ और ‘मेरे दो अनमोल रतन’ भी मोहम्मद अज़ीज़ ने ही गाए हैं.



अभिनेता अनिल कपूर, सनी देओल, और श्रीदेवी की साल 1988 में आई फिल्म ‘राम अवतार’ का गाना ‘तेरी बेवफाई का शिकवा करूं तो’ सबसे ज्यादा पॉपुलर गाना है. फिल्म के इस गाने को मोहम्मद अज़ीज़ ने ही गाया है. सुनिए ये गाना…



साल 1987 में आई जीतेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, गोविंदा और अमृता सिंह की फिल्म ‘खुदगर्ज’ का म्यूजिक राजेश रोशन ने दिया है. फिल्म गोविंदा पर फिल्माया गया सबसे ज्यादा लोकप्रिय गाना ‘मय से मीना से न साकी से’ मो. अज़ीज़ और साधना सरगम ने गाया है. हाल ही में इस गाने पर मध्य प्रदेश के डब्बू अंकल ने डांस किया था जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था.



यह भी पढ़ें:


देखें तस्वीरें: राजघराने से ताल्लुक रखती है ये टीवी एक्ट्रेस, भाई के लिए वोट मांगती नजर आईं

No comments:

Post a Comment