READ MORE
ब्यूनस आयर्स में आयोजित होने वाले 13वें जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगी. इस बैठक में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भी मौजूद रहेंगे. इसकी जानकारी संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने दी.उन्होंने कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ब्यूनस आयर्स में जी -20 शिखर सम्मेलन के दौरान जापानी प्रधानमंत्री शिन्जो आबे से मिलेंगे, जो भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक त्रिपक्षीय बैठक करेंगे.” इससे पहले पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा कि वह वहां दुनिया के नेताओं से आने वाले दशक की नई एवं आगामी चुनौतियों से निपटने के तरीकों पर चर्चा करेंगे.
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार ने कैसा किया काम, यह किताब खोलेगी राज
रवाना होने से पहले जारी किए गए एक बयान में मोदी ने कहा कि 10 साल के अपने अस्तित्व में जी-20 स्थिर एवं सतत वैश्विक वृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयासरत रहा है. उन्होंने कहा, “यह लक्ष्य विकासशील देशों और भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए खास तरह का महत्त्व रखता है जो आज विश्व में सबसे तेजी से बढ़ रही विशाल अर्थव्यवस्था है.”यह भी पढ़ें: RBI गवर्नर ने किया मोदी सरकार का बचाव, कहा- कुछ ही समय के लिए था नोटबंदी का प्रभाव
United States National Security Adviser John Bolton says,”US President Donald Trump will meet Japanese PM Shinzo Abe on the sidelines of G20 Summit in Buenos Aires, which will transform at some point into a trilateral meeting with Indian PM Narendra Modi.” (File pic: John Bolton) pic.twitter.com/mexpwFYvHU
— ANI (@ANI) November 28, 2018
मोदी ने कहा कि वैश्विक आर्थिक वृद्धि एवं समृद्धि में देश का योगदान, ‘निष्पक्ष एवं सतत विकास के लिए सर्वसम्मति बनाने” की अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है. उन्होंने कहा, ‘मेरी इच्छा अन्य जी-20 देशों के नेताओं से मिलने की है ताकि 10 साल पहले अस्तित्व में आए जी-20 के कार्य की समीक्षा की जा सके और आने वाले दशक की नई एवं निकट आ रही चुनौतियों से निपटने के तरीके एवं साधन ढूंढने का प्रयास करेंगे.’
यह भी पढ़ें: सरदार नहीं होते तो हैदराबाद जाने के लिए पाकिस्तानी वीजा की जरूरत पड़ती: PM मोदी
प्रधानमंत्री ने बताया कि सदस्य देश वैश्विक अर्थव्यवस्था एवं व्यापार की स्थिति, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय एवं कर प्रणालियों, कार्य का भविष्य, महिला सशक्तिकरण, अवसंरचना और सतत विकास पर चर्चा करेंगे.
No comments:
Post a Comment