Wednesday, 28 November 2018

पहली बार वोट डालने वाले हैं तो ऐसे घर बैठे बनवाएं वोटर आईडी कार्ड


READ MORE

18 वर्ष से ज्यादा उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक अपना वोटर कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकता है. ऐसे में अगर आप 18 साल से ऊपर हैं और अभी तक वोटर आईडी नहीं बना है तो आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत होगी. तो पहले जान लें कि कौन से हैं वे दस्तावेज जो ऑनलाइन वोटर आईडी के लिए अप्लाई करने से पहले आपके पास होने जरूरी हैं –आयु के प्रमाण के दस्तावेज (नीचे लिखे दस्तावेजों में से कोई एक)
म्युनिसिपल ऑफिस या रजिस्ट्रार ऑफ बर्थ्स ऐंड डेथ्स का बनाया बर्थ सर्टिफिकेट
5वीं क्लास की मार्कशीट जिसमें डेट ऑफ बर्थ लिखी हो8वीं क्लास की मार्कशीट जिसमें डेट ऑफ बर्थ लिखी हो
स्कूल या फिर किसी दूसरे बड़े शिक्षा संस्थान द्वारा जारी किया गया 10वीं का सर्टिफिकेट
आधार कार्ड


पैन कार्ड
ड्राइविंग लाइसेंस
भारतीय पासपोर्ट


पते का प्रमाणपत्र (नीचे लिखे दस्तावेजों में से कोई एक)
बैंक पासबुक (खाता चालू हो)
किसान पासबुक (खाता चालू हो)
पोस्ट ऑफिस पासबुक (खाता चालू हो)
राशन कार्ड
ड्राइविंग लाइसेंस
भारतीय पासपोर्ट
लेटेस्ट रेंट अग्रीमेंट
इनकम टैक्स असेसमेंट ऑर्डर
भारतीय पोस्टल डिपार्टमेंट का आवेदक को भेजा कोई पोस्ट/पत्र/मेल
लेटेस्ट राशन कार्ड/पानी/बिजली/टेलिफोन/ गैस कनेक्शन का बिल, जिसमें आपके घर का अड्रेस हो. यह बिल या तो ऐप्लिकेंट के नाम से या फिर उसके पैरंट्स के नाम से होना चाहिए.


इन बातों का रखें ध्यान –
1. अगर आप पते के प्रमाण के रूप में राशन कार्ड दे रहे हैं तो आपको ऊपर दिए दूसरे दस्तावेजों में से एक और प्रूफ के तौर पर जमा करना होगा.
2: अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, आयु के प्रमाण का दस्तावेज और एक अड्रेस प्रूफ डॉक्युमेंट को स्कैन करके इमेज फॉर्मेट में सेव कर लें. फॉर्म भरते हुए इसकी जरूरत होगी


ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड के लिए अप्लाई करते हुए ये स्टेप्स करें फॉलो –
1. नेशनल वोटर सर्विसेज पोर्टल (National Voter Services Portal) की वेबसाइट https://www.nvsp.in/ पर जाएं और Apply online for registration of new voter / due to shifting from AC पर क्लिक करें.


  1. इससे फॉर्म 6 खुल जाएगा. जिसमें सबसे ऊपर दिए गए ड्रॉप डाउन मेन्यू में से भाषा सलेक्ट कर लें.


  2. अपने राज्य और विधानसभा/संसदीय क्षेत्र का नाम सलेक्ट करें.




  3. फिर सभी जरूरी जानकारी जैसे नाम, उम्र और पता आदि भरें. कॉन्टेक्ट डिटेल्स भरें. इसके बाद परिवार के उन सदस्यों की जानकारी भरें जिनके पास पहले से वोटर आईडी कार्ड है. जिन कॉलम में स्टार बना होगा, उन्हें भरना अनिवार्य है.




  4. अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. फॉर्म भरने की जगह और Captcha Code डालें. इसके साथ ही आप अपना भरा हुआ फॉर्म सेव कर सकते हैं और बाद में एक और बार चेक करके पूरा कर सबमिट कर सकते हैं.




  5. एक बार फॉर्म भरने के बाद, सब कुछ दोबारा जांच लें और फिर पेज के आखिर में सबमिट पर क्लिक करें.




  6. सबमिट होने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक रेफरेंस नंबर आएगा. उसे नोट कर लें. इसके साथ ही आपको एक ईमेल भी आएगा, जिससे आप अपने वोटर आईडी कार्ड का ऐप्लिकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं. आपकी ऐप्लिकेशन को प्रोसेस होने और वोटर आईडी कार्ड जारी होने में करीब 30 दिन तक का वक्त लग सकता है.



यह भी पढ़ें: दस काम जिसे इंसान चुटकियों में कर सकते हैं लेकिन रोबोट हो जाते हैं फेल


No comments:

Post a Comment