Tuesday, 27 November 2018

22 साल बाद पटना में रणजी मैच का आयोजन, होम ग्राउंड पर सिक्किम को टक्कर दे रही टीम बिहार


READ MORE

22 साल के लंबे वक्त के बाद बुधवार को पटना में रणजी ट्रॉफी का मैच खेला जा रहा है. यह मैच पटना के ही मोईनुल हक स्टेडियम में खेला जा रहा है जिसका आयोजन 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक किया गया है. 22 सालों के लम्बे अंतराल के बाद बिहार की क्रिकेट टीम अपने होम ग्राउंड पर रणजी मैच खेल रही है.ऐसे में ये मौका बिहार में क्रिकेट को नई ऊर्जा देता दिखा नतीजन मैच के आयोजनकर्ता से लेकर राजनेता और खिलाड़ी तक बेहद उत्साहित दिखे. बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार और सिक्किम के बीच होने वाले मैच का उद्घाटन किया और दोनों टीम के खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी.


ये भी पढ़ें- छपरा जंक्शन पर 50 मानव कंकाल, 16 खोपड़ियों के साथ तस्कर गिरफ्तार


इस मौक़े पर सुशील मोदी ने कहा कि आज का दिन बिहार में खेल के लिए महत्वपूर्ण है. मोदी ने कहा कि मोईनुल हक स्टेडियम और बिहार के क्रिकेट का फिर से पुराना गौरव बहाल हो इसके लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है. साथ ही राजगीर में 600 करोड़ की लागत से बन रहे स्टेडियम को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है. मोदी ने कहा कि बिहार की कोशिश है की यहां बड़े-बड़े मैचों का आयोजन हो. इस सत्र में कुल चार मैच बिहार में होंगे.ये भी पढ़ें- साइबर क्रिमिनल्स की करतूत, पासवर्ड हैक कर एटीएम से निकाले 42 लाख रुपए


ये सभी मैच मोइनुल हक स्टेडियम में ही खेले जाएंगे. 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक सिक्किम के खिलाफ, 6 दिसंबर से 9 दिसंबर तक अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ, 22 दिसंबर से 25 दिसंबर तक नगालैंड के विरुद्ध और 7 जनवरी से 10 जनवरी तक मणिपुर के विरुद्ध ये मैच खेले जाएंगे. पटना के अलावा बिहार क्रिकेट टीम को आगे शिलांग में 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक मेघालय की टीम के खिलाफ जोरहट में, 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक मिजोरम टीम के खिलाफ मैच खेलने हैं.


पिछले साल क्रिकेट में मान्यता मिलने के बाद बिहार क्रिकेट टीम विजय हजारे ट्रॉफी समेत 9 मैचों में हिस्सा ले चुकी है. इनमें से 7 मैचों में उसे जीत मिली है.

No comments:

Post a Comment