Wednesday, 28 November 2018

अब पत्नियों को छोड़ने वाले NRI पति‍यों की खैर नहीं, सरकार लाएगी विधेयक


READ MORE

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को कहा कि अपनी पत्नी को छोड़ने वाले भगोड़े एनआरआई पति के मामलों से निपटने के लिए सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में एक विधेयक लाएगी. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘हम संस्थानिक तंत्र की शुरूआत कर चुके हैं, जहां आपने देखा है कि ऐसे एनआरआई पतियों के 25 पासपोर्ट रद्द कर दिए गए हैं. हम इस सत्र में एक विधेयक लाने जा रहे हैं जिसमें उन पतियों के खिलाफ कुछ और प्रावधान किए गए हैं.’तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार अभियान में हिस्सा लेने हैदराबाद आयीं स्वराज अपनी पत्नियों को छोड़ने वाले अनिवासी भारतीय (एनआरआई) के बारे में एक सवाल का जवाब दे रही थीं. सुप्रीम कोर्ट ने अपनी पत्नी को छोड़ने वालों और दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित करने वाले एनआरआई की जरूरी गिरफ्तारी की मांग वाली एक याचिका पर 13 नवंबर को केंद्र का जवाब मांगा था.


ये भी पढ़ें: 2014 से अब तक दो लाख फंसे हुए अप्रवासियों को वापस लाया गया: सुषमा स्वराज


चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस एसके कौल तथा जस्टिस केएम जोसेफ की पीठ ने एक याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया था. याचिका में छोड़ी गई पत्नियों को कानूनी, वित्तीय मदद देने और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भगोड़े एनआरआई पतियों की गिरफ्तारी की मांग की गई.ये भी पढ़ें: सार्क समिट: भारत ने ठुकराया पाक का न्योता, सुषमा बोलीं- करतारपुर कॉरिडोर का मतलब बातचीत की शुरुआत नहीं


Article source: https://www.jagran.com/bihar/muzaffarpur-18195547.html

No comments:

Post a Comment