READ MORE
जम्मू और कश्मीर के बडगमा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही हैं.सूत्रों के अनुसार बडगाम के चटरगाम में सुरक्षाबलों को आतंकियों के मौजूदगी की सूचना मिली थी.दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप G-20 शिखर वार्ता में त्रिपक्षीय बैठक करेंगे. इसकी जानकारी संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने दी.
इसके साथ ही करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब और भारत के साथ लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा के बीच गलियारे की नींव रखने का समारोह पाकिस्तान स्थित नारोवाल में होगा. पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान, समेत कई नेता और अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.
No comments:
Post a Comment