Wednesday, 28 November 2018

दस बड़ी खबरें जो आज आपको जाननी चाहिए


READ MORE

देश और दुनिया की वो बड़ी घटनाएं जो बुधवार को चर्चा में रहीं और वो घटनाएं जिन्हें आज आपको जानना चाहिए.आज ISRO लॉन्च करेगा PSLV-C 43, अपने साथ ले जाएगा 30 सैटेलाइट्स
भारत गुरुवार को श्रीहरिकोटा से अपने PSLV-C 43 रॉकेट का प्रक्षेपण करेगा. यह रॉकेट 30 सेटेलाइट को अपने साथ अंतरिक्ष में लेकर जाएगा. ये उपग्रह आठ विभिन्न देशों के हैं. इनमें से 23 सेटेलाइट अमेरिका के हैं.


यहां क्लिक करके पढ़ें ख़बर____________________________________________


मध्य प्रदेश में हुआ जमकर मतदान, मिजोरम में पिछली बार से कम पड़े वोट
मध्य प्रदेश में कल 230 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में करीब 75 फीसदी मतदान हुआ. 2013 में  यहां 72.7 फीसदी मतदान हुआ था. वहीं मिज़ोरम में 40 सीटों के लिए हुए मतदान में पिछली बार के 83.4 फीसदी के मुकाबले इस बार घटकर 77 फीसदी वोट ही पड़े.


यहां क्लिक करके पढ़ें ख़बर


____________________________________________


संसद मार्च के लिये देशभर से दिल्ली पहुंचे किसान
किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाने और कृषि उत्पाद लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने की मांग को लेकर लगभग 200 किसान संगठनों के आह्वान पर गुरुवार से आयोजित आंदोलन के लिये किसानों का दिल्ली पहुंचे हैं. अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति द्वारा 29 और 30 नवंबर को आहूत संसद मार्च को वाम दलों सहित 21 राजनीतिक दलों का समर्थन हासिल है.


यहां क्लिक करके पढ़ें ख़बर



शिलान्यास पर पाकिस्तान की मीठी-मीठी, भारत ने कहा बातचीत की शुरुआत नहीं
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को करतारपुर कॉरिडोर की आधारशिला रखी. इस कार्यक्रम में पाकिस्तान सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा भी शामिल हुए. कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि अगर फ्रांस और जर्मनी अपने अतीत को भूलकर शांति से रह सकते हैं तो भारत और पाकिस्तान शांति से क्यों नहीं रह सकते. लेकिन भारत ने कहा है कि पाकिस्तान इसे बातचीत की शुरुआत न समझे.


यहां क्लिक करके पढ़ें ख़बर



कश्मीरी पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या करने वाले आतंकी की मौत
जम्‍मू-कश्‍मीर के वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या में शामिल लश्‍कर आतंकी नावेद जट्ट के मारे जाने की सूचना है. हमले में शामिल लश्कर आतंकी नावेद जट्ट फरवरी में श्री महाराजा हरिसिंह अस्पताल से फरार हो गया था. ‘राइजिंग कश्मीर’ के एडिटर इन चीफ शुजात बुखारी की 14 जून को श्रीनगर के प्रेस एन्क्लेव इलाके में बाइक सवार तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हमले में बुखारी के दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर भी मारे गए थे.


यहां क्लिक करके पढ़ें ख़बर



हॉकी वर्ल्डकप में भारत का धमाकेदार आगाज, साउथ अफ्रीका को रौंदा
भुवनेश्वर में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप में अपने पहले ही मैच में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की. टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को चारों खाने चित करते हुए 5-0 से हरा दिया. टीम इंडिया ने जबर्दस्त आक्रामक खेल दिखाया और साथ ही उसका डिफेंस भी कमाल का रहा.


यहां क्लिक करके पढ़ें ख़बर



Honor 8C भारत में 29 नवंबर को होगा लॉन्च
बढ़ते स्मार्टफोन क्रेज को ध्यान में रखते हुए हैंडसेट निर्माता कंपनी ऑनर (Honor) भारत में आज दोपहर 12 बजे अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन ऑनर 8 सी  (Honor 8C) को लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप होगा. यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 पर काम से लैस होगा. इसके अलावा इस स्मार्टफोन को पवार देने के लिए, इसमें 4000 mAh की बैटरी होगी. 


यहां क्लिक करके पढ़ें ख़बर
_____________________________________________


500 करोड़ से भी ज्यादा खर्च से बनी रजनीकांत की फिल्म 2.0 आज होगी रिलीज
रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैक्सन अभिनीत फिल्म 2.0 आज रिलीज होगी. यह रोबोट सीरीज की दूसरी फिल्म है. इस मौके पर पढ़िए क्यों हमेशा काम करता है रजनीकांत का जादू –


यहां क्लिक करके पढ़ें ख़बर



आंखे देख पता चल जाएगा बच्चे के साथ कुछ गलत तो नहीं हुआ
अगर आपके बच्चे की आंखें बहुत लाल हो गई हैं, उनसे खून आया है या खून का थक्का जमा है तो सावधान हो जाने की जरूरत है. तुरंत किसी डॉक्टर से उसका चेकअप करवाएं. उसका शोषण (मारपीट आदि) भी किया गया हो सकता है. चाइल्ड अब्यूज: इंडिया 2007 की एक रिपोर्ट के मुताबिक हर दो में से तीन बच्चे मारपीट का शिकार होते हैं. इनमें से 80 फीसदी का शोषण उनके मां-बाप ही करते हैं.


यहां क्लिक करके पढ़ें ख़बर



आज हुआ था जेआरडी टाटा का देहांत
29 नवंबर, 1993 को जेआरडी टाटा का देहांत हुआ था. वे फ्रांसीसी मां और पारसी पिता के पुत्र थे. उन्होंने साल 1948 में एयर इंडिया की स्थापना की. इसके अलावा वे भारत के पहले लाइसेंसी पायलट भी थे. उन्होंने अपने हवा में उड़ने के साथ-साथ सबकी उड़ान का इंतजाम किया.


यहां क्लिक करके पढ़ें ख़बर


Article source: https://hindi.news18.com/news/bihar/munger/father-tried-to-kill-her-daughter-but-she-survived-1182129.html

No comments:

Post a Comment